छतरपुर के जिला अस्पताल में गुरुवार दोपहर को पीएम अभीम क्रिटिकल केयर ब्लॉक के सामने एक कार में तीन लोग शराब पीते हुए कैमरे में कैद हो गए।
.
वीडियो में दिख रही आल्टो कार (DL7CH4082) में बैठे लोगों का जब विरोध किया गया, तो उन्होंने नमकीन खाने का बहाना बनाया। उनका कहना था कि वे तीन दिनों से भूखे हैं और किसी मरीज के साथ आए हैं। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना देने और एमएलसी करने की बात कही।
अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर चौकी पर 24 घंटे पुलिस और गार्ड तैनात हैं। इसके बावजूद अस्पताल में अवैध गतिविधियां जारी हैं। दो दिन पहले पांचवीं मंजिल पर एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। 21 सितंबर को अस्पताल से एक डीलक्स बाइक की चोरी हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।
ब्लड बैंक के सामने दलालों का जमावड़ा लगा रहता है, जो मरीजों से अधिक कीमत पर रक्त उपलब्ध कराते हैं। रात में लोगों के पैसे और मोबाइल चोरी की घटनाएं भी हो रही हैं। कई बाइक चोरी के मामले अभी तक अनसुलझे हैं।
सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी और रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।

