Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानजंगली सूअर का 5 कॉलोनियों में 6 लोगों पर हमला: दहशत...

जंगली सूअर का 5 कॉलोनियों में 6 लोगों पर हमला: दहशत इतनी कि लोग घरों में बंद हुए, सूचना के 3 घंटे बाद पहुंची टीम ने पकड़ा – Barmer News



शहर में पागल सूअर के हमले से सोमवार को लोग दहशत में रहे। सोमवार सुबह से दोपहर तक सूअर ने शहर की 5 कॉलोनियों में आधा दर्जन से अधिक लाेगाें काे काट कर घायल कर दिया। दहशत इतनी बढ़ गई कि लाेगाें को अपने घरों में कैद होना पड़ा। सूअर के हमले के वीडियो सोशल

.

सूअर ने सोमवार सुबह पहला हमला शहर की विष्णु काॅलोनी में सुबह 7 बजे एक व्यापारी पर किया। इसमें व्यापारी घायल हो गया। सूअर ने व्यापारी के हाथ काे इतनी जोर से चबाया कि उसका एक दांत टूट कर हाथ की हड्डी में ही फंस गया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। इसी तरह रीको एरिया में ही वेल्डिंग कर रहे एक मिस्त्री पर सूअर ने हमला कर दिया। सूअर ने इसके भी हाथ-पैर व पीठ पर दांत गड़ाए। मेघवालों का टांका में एक महिला समेत दाे जनों काे घायल किया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायलों का इलाज किया गया। सभी घायलों के इलाज के साथ रेबीज के टीके लगाए गए। इसके साथ ही अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दी गई।

केस. 1 शहर के विष्णु काॅलोनी में सुबह 7 बजे एक व्यापारी दुकान की ओर अपने 8 साल के बेटे के साथ बाइक पर जा रहा था। इस बीच अचानक सूअर ने बाइक को टक्कर मारकर व्यापारी को नीचे गिरा दिया। सूअर ने 3 बार व्यापारी पर हमला किया। गनीमत रही कि बच्चे को सूअर ने नहीं काटा। इस बीच लोग भी आए, लेकिन हाथों में कुछ नहीं होने से सूअर से डरे। इसके बाद एक युवक ने लाठी मारकर सूअर को भगाया। सूअर ने व्यापारी के हाथ इतनी जोर से चबाया कि उसका एक दांत टूट कर हाथ की हड्डी में ही फंस गया। व्यापारी पर हमले की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

केस. 2 विष्णु कॉलोनी से सूअर रीको एरिया पहुंचा। रीको में सुबह 8 बजे कोटड़ा निवासी नारणाराम पर हमला बोल दिया। युवक के हाथ काे चबा दिया। इसके बाद सूअर भाग कर रामनगर की तरफ भाग गया। इसी दौरान रीको एरिया में वेल्डिंग का काम करते मिस्त्री वली मोहम्मद पर सुबह 10 बजे सूअर ने हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आसपास में ही मेरे बाद 4-5 लाेगाें पर हमला किया। रामनगर सहित इलाकों में 10 से 15 लोगों पर सूअर ने हमले किए।

केस. 3 रीको एरिया में आटा फैक्ट्री में काम करने वाले युवक रूपाराम पर सूअर ने हमला कर दिया। युवक के हमले में हाथ-पैर व पीट पर चोटें आई। इसी तरह रामनगर के मेघवालों का टांका के पास सूअर की ओर से लाेगाें पर हमला किया गया। मेघवालों का टांका इलाके में सूअर ने कमला देवी पत्नी तगाराम पर हमला कर दिया। इसके बाद लाेगाें ने महिला काे अस्पताल पहुंचाया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments