देवास में जनगणना 2027 के मकानसूचीकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने प्रगणक मेहरबानसिंह छावड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मेहरबानसिंह छावड़ी प्राथमिक विद्यालय रिछीखो में पदस्थ हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने निर्धारित समय तक भी मकानसूचीकरण का कार्य प्रारंभ नहीं किया था। यह कार्य राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन आदेश जारी किया। यह कार्रवाई तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी खातेगांव के प्रस्ताव पर आधारित थी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जनगणना और मकानसूचीकरण जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
Source link
जनगणना कार्य में लापरवाही पर प्रगणक निलंबित: देवास कलेक्टर ने मकान सूचीकरण शुरू नहीं करने पर शिक्षक पर कार्रवाई की – Dewas News
RELATED ARTICLES

