Last Updated:
एक्ट्रेस प्रिया बापट ने अपने करियर का एक बेहद परेशान करने वाला अनुभव बयां किया. उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके मना करने के बावजूद कहानी में एक गैरजरूरी किसिंग सीन रखा गया. गाने की शूटिंग के दौरान को-स्टार ने हदें पार करते हुए उन्हें बार-बार जबरन किस किया. एक्टर ने सेट के बाहर भी अनचाहे मैसेज भेजकर परेशान किया. शूटिंग के दौरान प्रिया बापट काफी डर गई थीं. एक्ट्रेस के पति और एक्टर उमेश कामत तुरंत मुंबई से भोपाल पहुंचे और तीन दिनों तक सेट पर रहकर उन्हें सपोर्ट किया.
नई दिल्ली: मराठी और हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया बापट ने हाल में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक बेहद हैरान करने किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म के सेट पर उनके को-स्टार के बर्ताव ने उन्हें बेहद असहज और परेशान कर दिया था. (फोटो साभार: Instagram@priyabapat)

प्रिया ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में खुलकर बात करते हुए बताया कि यह घटना उनके शुरुआती दौर की है, जब उन्हें इंडस्ट्री में ज्यादा लोग नहीं जानते थे. यह वाकया उनकी मशहूर वेब सीरीज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ के आने से काफी पहले का है. (फोटो साभार: Instagram@priyabapat)

प्रिया ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते समय ही उन्हें एक किसिंग सीन को लेकर काफी उलझन थी. उन्हें लग रहा था कि कहानी में उस सीन की कोई जरूरत ही नहीं थी. वे लगातार डायरेक्टर से पूछ रही थीं कि इस सीन को फिल्म में क्यों रखा गया है और इसका क्या मतलब है.(फोटो साभार: Instagram@priyabapat)
Add News18 as
Preferred Source on Google

हालांकि, काफी झिझक के बाद भी प्रिया ने एक चुनौती की तरह इस सीन को करने के लिए हां कह दिया. उन्हें लगा कि एक एक्टर होने के नाते उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना चाहिए, भले ही उनका दिल इस सीन के लिए गवाही नहीं दे रहा था.
(फोटो साभार: Instagram@priyabapat)

परेशानी तब और बढ़ गई, जब एक गाने की शूटिंग शुरू हुई. प्रिया की मानें, तो उनके को-स्टार ने अपनी हदें पार करना शुरू कर दिया. वह लड़का बार-बार खुद से सीन में बदलाव करता और स्क्रिप्ट से अलग हटकर प्रिया को जबरदस्ती बार-बार किस करने लगता. (फोटो साभार: Instagram@priyabapat)

प्रिया ने दर्द बयां करते हुए कहा कि उस वक्त वे इतनी डर गई थीं कि अपने लिए स्टैंड भी नहीं ले पाईं. उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि अचानक खड़ी हुई इस अजीब और डरावने हालात से खुद को कैसे बचाएं और उस को-स्टार को कैसे रोकें. (फोटो साभार: Instagram@priyabapat)

एक्टर सिर्फ सेट पर ही नहीं रुका, बल्कि शूटिंग के बाद भी प्रिया को परेशान करने लगा. वह प्रिया को बार-बार मैसेज करता, कभी स्विमिंग सिखाने के बहाने बुलाता तो कभी डिनर और ब्रेकफास्ट पर साथ चलने का दबाव बनाता. हालांकि, प्रिया ने उसकी हर बात को सख्ती से मना कर दिया. (फोटो साभार: Instagram@priyabapat)

फिल्म की पूरी शूटिंग भोपाल में हो रही थी. प्रिया ने जब होटल के कमरे से पति उमेश कामत को रोते हुए आपबीती सुनाई, तो वे बिना बताए तुरंत मुंबई से भोपाल सेट पर पहुंच गए. तीन दिनों तक प्रिया के साथ रहकर उन्हें हिम्मत दी. (फोटो साभार: Instagram@priyabapat)

