Friday, April 24, 2026
Homeराज्यबिहारजमुई में टेंट व्यवसायी चार दिन से लापता: अपहरण की आशंका,...

जमुई में टेंट व्यवसायी चार दिन से लापता: अपहरण की आशंका, दर्जनों ग्रामीण और परिजन एसपी से मिले, कहा- बरामदगी कराएं – Jamui News




जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के गूगलडीह गांव निवासी 28 वर्षीय टेंट व्यवसायी कुंदन कुमार 20 अप्रैल से लापता हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों के साथ परिजनों ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल से मिलकर उनकी जल्द बरामदगी की मांग की। कुंदन के पिता विजय मंडल ने बताया कि उनका बेटा 20 अप्रैल की सुबह करीब 3 बजे मटिया इलाके से अचानक गायब हो गया। कुंदन एक शादी समारोह में रथ बुकिंग के सिलसिले में मटिया गया था, क्योंकि उनका परिवार टेंट हाउस का व्यवसाय करता है। परिजनों के अनुसार, कुंदन ने अपने एक दोस्त अनूप रविदास को फोन कर अपनी बाइक साइड करने को कहा था। उसने बताया था कि वह अपने एक दोस्त के साथ स्कॉर्पियो वाहन से घर लौट रहा है। अनूप के मुताबिक, वह कुछ देर के लिए पंडाल में चला गया था, लेकिन जब वह वापस लौटा तो कुंदन और स्कॉर्पियो गाड़ी दोनों वहां नहीं थे। इस घटना के बाद परिजनों ने लक्ष्मीपुर थाना में गुमशुदगी की सूचना दी थी, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। इसी कारण शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी विश्वजीत दयाल को लिखित आवेदन सौंपकर कुंदन की शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई। परिजनों का कहना है कि कुंदन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, इसलिए उसका अचानक गायब होना कई सवाल खड़े कर रहा है। पिता विजय मंडल ने आशंका जताई है कि उनके बेटे का अपहरण किया गया हो सकता है, हालांकि उन्होंने किसी पर सीधा शक नहीं जताया है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद एक बार कुंदन का मोबाइल नेटवर्क ऑन हुआ था, जिससे उम्मीद जगी थी, लेकिन उसके बाद फिर कोई संपर्क नहीं हो पाया। लगातार चार दिनों से युवक के लापता रहने के कारण परिजन और ग्रामीण काफी चिंतित हैं और किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। सभी ने प्रशासन से जल्द से जल्द युवक की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments