दतिया। जिले में गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को झुलसा दिया। दोपहर 12 बजे के बाद घर से बाहर निकलना लोगों के लिए चुनौती बन गया। शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया, वहीं बाजारों में भी आवाजाही कम रही। सुबह से ही घरों में कूलर और एसी चलने लगे, लेकिन गर्म हवाओं के कारण उनसे भी खास राहत नहीं मिल रही। पंखों की हवा भी बेअसर साबित हो रही है। नमी घटने से बढ़ी चुभनभरी गर्मी तापमान बढ़ने के साथ हवा में नमी का स्तर घट गया है, जिससे गर्मी और ज्यादा चुभनभरी हो गई है। लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। शहर में गन्ने के रस, शिकंजी और जूस की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं और दोपहर में लू जैसे हालात बन रहे हैं। अगले चार दिन लू का अलर्ट विशेषज्ञों का कहना है कि नमी की कमी और गर्म हवाओं के कारण तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले चार दिनों तक लू चलने की संभावना है। लोगों को जरूरी काम के अलावा घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
Source link
दतिया: गर्मी के तेवर तीखे, दोपहर में लू जैसे हालात: दोपहर 12 बजे बाद घर से निकलना मुश्किल; अगले 4 दिन लू का अलर्ट – datia News
RELATED ARTICLES

