Friday, April 10, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर की IIHMR यूनिवर्सिटी कैंपस 7000 पेड़ों सजा: प्लास्टिक और तंबाकू...

जयपुर की IIHMR यूनिवर्सिटी कैंपस 7000 पेड़ों सजा: प्लास्टिक और तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध – Jaipur News



कैंपस में 7000 से अधिक पेड़-पौधे लगाए गए हैं। यह पहल विश्व पर्यावरण दिवस पर एक सकारात्मक संदेश देती है।

जयपुर की IIHMR यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल की है। यूनिवर्सिटी ने अपने कैंपस को पूरी तरह से तंबाकू और प्लास्टिक मुक्त बना दिया है।

.

कैंपस में 7000 से अधिक पेड़-पौधे लगाए गए हैं। यह पहल विश्व पर्यावरण दिवस पर एक सकारात्मक संदेश देती है। यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी ने बताया- संस्थान में क्लाइमेट चेंज, पर्यावरण स्वास्थ्य और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े विषयों पर काम किया जा रहा है।

यूनिवर्सिटी में फैकल्टी, स्टाफ और छात्र मिलकर पर्यावरण संरक्षण की पहल को आगे बढ़ा रहे हैं। संस्थान का मानना है कि पर्यावरण का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण है।

यह पहल वर्तमान में पर्यावरण को लेकर व्याप्त चिंताओं के बीच एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करती है। प्रदूषण, प्लास्टिक का उपयोग और वनों की कटाई जैसी समस्याओं के समाधान की दिशा में यह एक सार्थक कदम है।

छोटे-छोटे कदम, बड़ा बदलाव

चाहे पेड़ लगाना हो, रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देना हो या फिर प्रदूषण मुक्त गतिविधियों को अपनाना यूनिवर्सिटी हर स्तर पर ऐसे प्रयास कर रही है जो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments