Last Updated:
Disha Patani Firing Case: दिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी के बाद उनके पिता जगदीश पाटनी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह पुलिस उन्हें सुरक्षा दे रहे है. घर को गार्ड्स और पुलिस ने घेरा हुआ है. उन्होंने कहा कि गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी को गंभीरता से नहीं ले रहे.
दिशा पाटनी के पिता जगदीश ने फायरिंग पर प्रतिक्रिया दी.जगदीश सिंह पाटनी ने कहा, “मेरी बेटी का बयान तोड़ मरोड़ के पेश किया गया है. हम सनातनी धर्म को मानने वाले हैं. योगी जी का ये प्रदेश है. इस तरह की गुंडागर्दी पर पूरी लगाम लगाई जाए. फायरिंग से हम सब दहशत में थे. मेरी नींद भी खुल गई थी. बाहर आने की कोशिश भी की-जैसे तैसे आड़ लेकर हम बचे. 8-10 राउंड फायरिंग की.”
दिशा पाटनी के घर को पुलिस ने घेरा
रोहित गोदारा ने इस फायरिंग को ट्रेलर बताया
बता दें, रोहित गोदारा ने अपनी पोस्ट में कहा कि यह हमला खुशबू पाटनी की वजह से किया है. रोहित का कहना है कि खुशबू ने प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज पर टिप्पणी की थी. यह उसी क बदला है. रोहित गोदारा के वायरल पोस्ट में लिखा है, ‘जो हमारे धर्म और संतों के खिलाफ बोलेगा, उसके घर पर ठायं-ठायं होगी. इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी. हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा. ये तो महज एक ट्रेलर था.”
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

