बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रविवार को जहानाबाद पहुंचे। वे अपने पुराने कार्यकर्ता भीम यादव की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए भुवन बीघा गांव गए थे। लालू यादव के आने की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए जमा हो गए। भीम यादव ने बताया कि उन्होंने लालू यादव को अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया था। लालू यादव ने उनके परिवार को आशीर्वाद दिया, जिससे भीम यादव काफी उत्साहित दिखे। करीब आधे घंटे तक समारोह में रुके
बताया गया कि भीम यादव की बेटी की बारात रविवार को ही आने वाली थी। लालू यादव करीब आधे घंटे तक समारोह में रुके और उसके बाद पटना के लिए रवाना हो गए। पूर्व विधायक सुदय यादव ने इस अवसर पर कहा कि लालू यादव की यह खासियत रही है कि वे छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं तक सभी को सम्मान देते हैं। इसी का परिणाम है कि वे आज इस कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
Source link

