Friday, April 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजालौन में टीचर ने गोली मारकर जान दी: तीन लोगों पर...

जालौन में टीचर ने गोली मारकर जान दी: तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज, मानसिक प्रताड़ना का आरोप – Jalaun News


अनुज कौशिक | जालौन3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सहायक शिक्षक की लाइसेंसी राइफल से गोली लगने से मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोपालपुरा निवासी सहायक शिक्षक अनिरुद्ध पाल की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में राइफल से गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक के पुत्र बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने केपीएस जूनियर हाईस्कूल (एडेड) के प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बृजेन्द्र प्रताप सिंह का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक, एक सहायक शिक्षक और लिपिक उनके पिता को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। लगातार उत्पीड़न और मानसिक दबाव के कारण उनके पिता यह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हुए।

मृतक के पुत्र की तहरीर पर माधौगढ़ कोतवाली पुलिस ने केपीएस जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र सिंह सेंगर, सहायक शिक्षक ध्रुवेन्द्र सिंह और लिपिक कदम सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सीओ अबुंज यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्महत्या और मानसिक प्रताड़ना, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments