Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारजीजा ने महिला की गला रेतकर की हत्या: मोतिहारी में ढाई...

जीजा ने महिला की गला रेतकर की हत्या: मोतिहारी में ढाई कट्ठा जमीन को लेकर विवाद, आरोपी अपने नाम करवाना चाहता था प्लॉट – Motihari (East Champaran) News


मोतिहारी में जमीनी विवाद को लेकर चचेरी बहन के पति ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। शनिवार की रात महिला अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान आरोपी कामेश्वर वहां आया और उससे बातचीत करने लगा। घर के अन्य सदस्यों के अंदर जाते ही उसने हंसुली से महिला

.

महिला की चीख सुनकर मौके पर लोग आए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव की है। मृतका की पहचान महंगी देवी(65) के रूप में हुई है। महंगी देवी की कोई संतान नहीं थी। वे मायके में रहती थीं। पति की मृत्यु के बाद उनका एक भगीना देखभाल करता था।

ढाई कट्ठा जमीन को लेकर विवाद

मृतका के भगिना प्रभुनाथ ने बताया कि घर के पीछे ढाई कट्ठा जमीन था। मामी 4 साल से ये जमीन कामेश्वर राम को बटाई पर जोतने के लिए दी थी। 4 महीने से वो जमीन उसके नाम लिखने को बोल रहा था। लेकिन मामी इसके लिए तैयार नहीं थी।। उनका कहना था कि मैं ये जमीन अपने भगिना को दूंगी जो मेरा देखभाल करता है।

उसने बताया कि कल रात 7 बजे के बाद हमलोग घर के बाहर बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान वो आया और हमारे साथ बैठ गया। उसने जब खाने का बोला तो मैं घर के अंदर गया। इतने में वो उसका हंसुली से गला रेत दिया। चीख-पुकार सुनकर उसकी पत्नी और बेटा मौके पर पहुंचे। इसी बीच वो वहां से फरार हो गया। लेकिन पत्नी और बेटा पकड़ा गया।

शव का पोस्टमॉर्टम करवाने पहुंचे परिजन।

आरोपी की पत्नी और बेटा हिरासत में

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की पत्नी और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चकिया एसडीपीओ संतोष कुमार सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

एसडीपीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस लगातार फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments