Last Updated:
Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान कुछ ही सेकेंड के बाद क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई. इ…और पढ़ें
अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में शवों की पहचान करने की प्रक्रिया लगातार चल रही है. (फोटो: पीटीआई)
हाइलाइट्स
- अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में अभी तक 31 मृतकों का डीएनए मैच
- पूर्व सीएम विजय रूपाणी के शव की पहचान की चल रही है कोशिश
- हादसे में विमान में सवार 241 समेत अभी तक 274 मौत की पुष्टि
Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों की पहचान करने का सिलसिला लगातार जारी है. DNA जांच के जरिये मृतकों के सैंपल का मिलान किया जा रहा है. अभी तक 31 शवों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 12 शव संबंधित रिश्तेदारों और परिजनों को सौंपे जा चुके हैं. अन्य बचे शवों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है. इस बीच, सबसे बड़ा अपडेट यह है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि डीएनए मिलान के जरिये रूपाणी के शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसमें सफलता नहीं मिली है. वहीं, इस हादसे में घायल 13 लोगों का इलाज चल रहा है.
बड़ी बेटी से मिलने जा रही थीं लंदन पर…
अहमदाबाद विमान हादसे में वडोदरा की अंजू शर्मा की भी मौत हुई है. मृतक अंजू शर्मा का हादसे वाले दिन दोपहर 1.05 बजे का आखिरी वीडियो स्टेटस पर आया. इसमें अंजू शर्मा ने वीडियो में एक गाना लगाया था कि ‘आदमी एक खिलौना है’. अंजू शर्मा लंदन में अपनी बड़ी बेटी निम्मी शर्मा और उनके परिवार से मिलने जा रही थीं. वह वडोदरा में अपनी छोटी बेटी हनी शर्मा के साथ रहती थीं. निम्मी ने बताया कि मां को लंदन आना था, लेकिन हमें वडोदरा आना पड़ा. उन्होंने आगे कहा, ‘एयर इंडिया की फ्लाइट में सुरक्षा व्यवस्था बेहद खराब है. मुझे भी दो बार एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब अनुभव हुआ. मैं अपनी जिंदगी में कभी एयर इंडिया में नहीं बैठूंगी. मैं किसी को इसकी सलाह भी नहीं दूंगी.’

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

