Saturday, July 4, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजौनपुर में टीईटी का अंतिम दिन: जूते-मोजे, बेल्ट और घड़ी उतरवाकर...

जौनपुर में टीईटी का अंतिम दिन: जूते-मोजे, बेल्ट और घड़ी उतरवाकर मिली एंट्री, 23 केंद्रों पर 9584 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा – Jaunpur News




जौनपुर में तीन दिवसीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से समापन हो गया। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर अंतिम दिन 9584 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। नकल रोकने के लिए प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले जूते, मोजे, बेल्ट और घड़ी उतारनी पड़ी। शर्ट की बाहें और कॉलर खोलकर भी जांच की गई। पानी की बोतल ले जाने वाले अभ्यर्थियों के रैपर हटाकर उनकी भी जांच की गई, ताकि कोई प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष तक न पहुंच सके। 23 केंद्रों पर तीन दिन चली परीक्षा जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर 2 जुलाई से शुरू हुई टीईटी परीक्षा तीन दिनों तक चली। परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो पालियों में आयोजित हुई, जबकि 4 जुलाई को केवल प्रथम पाली में परीक्षा संपन्न कराई गई। तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 56,882 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। निगरानी के लिए तैनात रहे मजिस्ट्रेट परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिले में 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 5 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट और 8 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की गई। डीएम ने दिए थे सख्त निर्देश जिलाधिकारी ने परीक्षा से पहले तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, विद्युत आपूर्ति, पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments