Saturday, July 4, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशहरदा में उफनाई नदियों ने कई गांवों का संपर्क तोड़ा: तीन...

हरदा में उफनाई नदियों ने कई गांवों का संपर्क तोड़ा: तीन फीट पानी से स्टेट हाईवे बंद, घरों-दुकानों में घुसा बारिश का पानी – Harda News




हरदा जिले में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुई तेज बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी वर्षा के कारण छोटी नदियां और नाले उफान पर आ गए, जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कें और पुल-पुलियाएं जलमग्न होने से कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। जिले के ग्राम मांदला के पास काली माचक नदी उफान पर है। पुल पर करीब तीन फीट पानी आने के कारण नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद हो गया है। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। ग्राम कमताड़ा में शनिवार सुबह लगभग 5 बजे एक नाला उफान पर आने से गांव की सड़क तालाब में बदल गई। इससे कई घरों और दुकानों में पानी भर गया। इसी तरह, ग्राम रोलगांव में माचक नदी के उफान पर आने से भी घरों में पानी घुस गया है। ग्राम पहटकला में स्यानी नदी भी रौद्र रूप में बह रही है, जो नए पुल से गुजर रही है। आमासेल, रहटाकला, मांदला, ढोलगांव, कडोला, बारंगा, टेमलावाड़ी और सारंगपुर सहित दर्जनों अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलमग्न रास्तों और उफनते नालों को पार करने का जोखिम न लें। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोग जान जोखिम में डालकर उफनती नदियों के बीच से लकड़ियां पकड़ते हुए भी दिखाई दिए। इन लोगों को रोकने के लिए मौके पर कोई जवान तैनात नहीं था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments