Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशझाबुआ की माही नदी में कूदे टीचर का शव मिला: स्कूल...

झाबुआ की माही नदी में कूदे टीचर का शव मिला: स्कूल को जिम्मेदार ठहराकर लगाई थी छलांग, दो दिन चला रेस्क्यू – Jhabua News


शव निकालकर लाते रेस्क्यू दल के सदस्य।

पेटलावद के समीप माही नदी में कूदने वाले युवक का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया। युवक ने सोमवार दोपहर घुघरी के पास माही नदी पुल से छलांग लगाई थी। कूदने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस लगाया था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार एक स्कूल को ठह

.

सूचना मिलने पर पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर माही नदी तक पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। शाम तक युवक का पता नहीं चलने पर गोताखोरों को बुलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया।

शव को घाट पर लेकर पहुंचे रेस्क्यू टीम।

सुबह 10 बजे मिला शव

मंगलवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया और लगभग 10 बजे युवक का शव नदी से मिल गया। इस घटना से जुड़ी एक अन्य जानकारी के अनुसार, एक छात्रा की शिकायत पर सोमवार देर रात पेटलावद पुलिस थाने में युवक के खिलाफ भारतीय दंड न्याय संहिता 2023 की धारा 74, 75(1)(i), 296(ए), 351(3), 79 और पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 7 एवं 8 के तहत मामला दर्ज किया गया था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments