Monday, June 29, 2026
Homeराज्यराजस्तानझालावाड़ की पहली बेटी लेगी नेशनल टूर्नामेंट में भाग: मनीषा कंवर...

झालावाड़ की पहली बेटी लेगी नेशनल टूर्नामेंट में भाग: मनीषा कंवर देहरादून में होने वाली प्रतियोगिता में साधेगी निशाना – jhalawar News




झालावाड़ जिले के खानपुर उपखण्ड क्षेत्र के छोटे से लोढ़ागुढ़ा गांव की बेटी मनीषा कंवर हाड़ा ने निशानेबाजी में राष्ट्रीय स्तर पर प्री-क्वालीफाई किया है। अब वह 13 से 27 जुलाई तक देहरादून में होने वाली प्री-नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वीरेंद्र सिंह हाड़ा की 16 वर्षीय बेटी मनीषा ने जयपुर में आयोजित 24वीं राजस्थान राज्य स्तरीय 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उन्होंने न्यूनतम क्वालिफाई स्कोर 300 के मुकाबले 320 अंक बनाए। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। नेशनल में भाग लेने वाली जिले की पहली बेटी
मनीषा झालावाड़ जिले की पहली बालिका हैं, जिनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुआ है। वह पढ़ाई में भी होशियार हैं और उन्होंने हाल ही में 10वीं कक्षा पास की है। उन्हें अब तक 4 प्रमाण पत्र भी मिल चुके हैं। मनीषा इससे पहले दो बार राज्य स्तर की अजमेर और उदयपुर जिले में हुई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं, जहां उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया था। जिला स्तर पर वह भवानीमंडी और पचपहाड़ में आयोजित प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुकी हैं। शूटिंग के क्षेत्र में बढ़ना चाहती है आगे
मनीषा का कहना है कि वह शूटिंग के क्षेत्र में ही आगे बढ़ना चाहती हैं। यह उनका शौक भी है, जिसके चलते वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्हें परिवार के अलावा अन्य लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। बचपन का शौक बना आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा
मनीषा के पिता ने बताया कि वह बचपन से ही शूटिंग के क्षेत्र में रुचि रखने के कारण परिवार में सभी ने सहयोग किया। उसके शौक को देखते हुए खानपुर के एक निजी स्कूल के उसके प्रिंसिपल देवेंद्र गुर्जर ने उसे स्कूल में ही प्रेक्टिस कराई। इसके बाद झालावाड़ में कोटा रोड पर आयोजित एक निजी कोचिंग में उसने प्रेक्टिस की। धीरे-धीरे वह आगे बढ़ती गई। वही कोटा के रंगबाड़ी क्षेत्र में शूटिंग रेंज की कोचिंग भी कराई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments