Saturday, August 8, 2026
Homeराज्यराजस्तानट्रैक्टर-टैंकर गहरे गड्ढे में बेकाबू होकर पलटा: टूटी सड़क के कारण...

ट्रैक्टर-टैंकर गहरे गड्ढे में बेकाबू होकर पलटा: टूटी सड़क के कारण हुआ हादसा, बाल-बाल बचा ड्राइवर – Deeg News




डीग शहर के वार्ड नंबर 1 में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण पानी से भरा एक ट्रैक्टर-टैंकर गहरे गड्ढे में पलट गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति शुक्रवार दोपहर अपने ट्रैक्टर के पीछे पानी का टैंकर लेकर वार्ड नंबर 1 में पानी भरने जा रहा था। रास्ते में सड़क का एक हिस्सा लंबे समय से टूटा हुआ था। जैसे ही ट्रैक्टर का पहिया टूटे हुए हिस्से पर पहुंचा, वह सड़क किनारे बने गड्ढे की ओर चला गया। ड्राइवर भी गड्ढे में जा गिरा
टैंकर में पानी भरा होने के कारण उसका वजन अधिक था। इससे ट्रैक्टर-टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और पानी से भरा टैंकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर भी टैंकर के साथ गड्ढे में जा गिरा था। टैंकर के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के मोहल्लेवासी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर ड्राइवर को गड्ढे से बाहर निकाला। ड्राइवर के सुरक्षित बाहर निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
ट्रैक्टर ड्राइवर ने बताया कि वह प्रतिदिन वार्ड नंबर 1 में पानी भरने आता है और यह सड़क लंबे समय से टूटी हुई है, साथ ही किनारे पर गड्ढा भी बना हुआ है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments