Tuesday, November 10, 2026
Homeराज्यराजस्तानचारभुजानाथ मंदिर में अन्नकूट, 31 क्विंटल चावल का भोग: 56 प्रकार...

चारभुजानाथ मंदिर में अन्नकूट, 31 क्विंटल चावल का भोग: 56 प्रकार के व्यंजन बनाए; भील आदिवासी समाज के श्रद्धालु पहुंचे – rajsamand (kankroli) News




राजसमंद के गढ़बोर स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम चारभुजानाथ मंदिर में सोमवार को परंपरानुसार अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर चारभुजानाथ प्रभु को 31 क्विंटल चावल-चवला सहित 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार भोग सामग्री बाद में भील आदिवासी समाज के श्रद्धालु अपने साथ लेकर गए। मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां रविवार से शुरू कर दी गई थीं, जो सोमवार दोपहर पूरी हुईं। दोपहर 3.30 बजे मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर चावल-चवला और 56 प्रकार के व्यंजनों को सजाकर धराया गया। इस दौरान चावल का पहाड़ बनाया गया। शाम करीब 5 बजे निज मंदिर से चारभुजानाथ प्रभु के छोटे स्वरूप लालजी महाराज को बाहर पधराया गया। इसके बाद गाय के छोटे बछड़े के साथ एक परिक्रमा लगाई गई। भोग सामग्री सजाने के बाद एक तोप की सलामी देकर मंदिर का मुख्य द्वार खोला गया। इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भील समाज के श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर चावल भोग सामग्री अपने साथ लेकर गए। श्रद्धालु निज मंदिर में प्रवेश कर ठाकुरजी से अपनी मनोकामनाएं भी मांगते हैं। बाद में मंदिर के चोवटिया की ओर से चावल और चवले का प्रसाद पूरे कस्बे में वितरित किया गया। शाम को मंदिर में संध्या आरती हुई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments