Thursday, November 26, 2026
Homeराज्यबिहारडीएम की पतंग डीडीसी ने काटी, लोगों ने बजाई तालियां: बक्सर...

डीएम की पतंग डीडीसी ने काटी, लोगों ने बजाई तालियां: बक्सर में मकर संक्रांति महोत्सव में प्रशासनिक उत्साह, बोलीं- त्योहारों का विशेष महत्व – Buxar News




बक्सर में मकर संक्रांति के अवसर पर उत्सव और उमंग का माहौल रहा। जिला कला एवं संस्कृति विभाग ने सिपाही घाट पर मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें पतंगबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। इस दौरान एक रोचक घटना हुई जब पतंगबाजी प्रतियोगिता में जिलाधिकारी साहिला की पतंग की डोर डीडीसी निहारिका छवि ने काट दी। इस नजारे ने उपस्थित लोगों को खूब उत्साहित किया और पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। एसडीएम की पतंग देर तक आसमान में लहराती रही महोत्सव में एसडीएम अविनाश कुमार भी पतंगबाजी में शामिल हुए। उनकी पतंग देर तक आसमान में लहराती रही, जिसे देखकर लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया। अधिकारियों, कर्मचारियों और बच्चों ने सामूहिक रूप से पतंगबाजी का आनंद लिया, जिससे आयोजन और भी रंगीन हो गया। बच्चों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। फ्लैश मॉब डांस, म्यूजिकल चेयर और कबड्डी का आयोजन बक्सर के ऐतिहासिक सिपाही घाट पर आयोजित इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त सात प्रकार की गतिविधियां शामिल थीं। इनमें फ्लैश मॉब डांस, म्यूजिकल चेयर, सैक रेस, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, हैंडबॉल और पतंगबाजी प्रमुख थीं। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी साहिला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीडीसी निहारिका छवि, एसडीएम अविनाश कुमार और एडीएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके उपरांत जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी दर्शकों ने सराहना की। कैदियों द्वारा बांस से निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों की लगा स्टॉल सेंट्रल जेल के कैदियों द्वारा बांस से निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों का एक स्टॉल भी लगाया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त, जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल पर भी अच्छी भीड़ देखी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी साहिला ने कहा कि मकर संक्रांति का हमारे सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन में विशेष महत्व है। यह पर्व आपसी सौहार्द, एकता और सामूहिक उत्सव का प्रतीक है। उन्होंने जिले के युवाओं की प्रतिभा और मेहनत पर गर्व व्यक्त किया। वहीं डीडीसी निहारिका छवि ने कहा कि गंगा तट पर मकर संक्रांति मनाने का अपना अलग ही महत्व है। जिला प्रशासन की ओर से यहां आने वाले सभी लोगों का स्वागत किया गया है। उन्होंने कहा कि पतंग महोत्सव में रंग-बिरंगी पतंगों के साथ लोग सुबह से ही पूरे उत्साह और उल्लास के साथ पतंगबाजी कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments