Wednesday, April 15, 2026
Homeदेशडोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार के बीच भारत-जर्मनी ने द्विपक्षीय ट्रेड को...

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार के बीच भारत-जर्मनी ने द्विपक्षीय ट्रेड को लेकर की अहम घोषणा


Last Updated:

India-Germany Foreign Ministers Talk: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके जर्मन समकक्ष जॉहन वाडफुल ने संयुक्त प्रेस वार्ता में आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार पर चर्चा की. भारत ने जर्मनी के समर्थन की स…और पढ़ें

ट्रंप के टैरिफ वार के बीच भारत-जर्मनी ने द्विपक्षीय ट्रेड को लेकर की अहम घोषणाजर्मनी के विदेश मंत्री जॉहन वाडफुल भारत आए हुए हैं.
India-Germany Foreign Ministers Talk: भारत ने कहा है कि हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जर्मनी के समर्थन को महत्व देते हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में यह बात कही. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के खिलाफ भारी टैरिफ लगाए जाने की घटना के बीच जर्मन विदेश जॉहन वाडफुल भारत दौरे पर हैं. इस दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार और कारोबारी रिश्तों को लेकर की अहम घोषणाएं की.

बातचीत के बाद एक संयुक्त वार्ता में जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच उद्योग सहयोग पर बात हुई. भारत इस भावना का सम्मान करता है और जर्मन उद्योग के साथ काम करने की आशा रखता है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों में निर्यात प्रतिबंधों पर चर्चा हुई. उन्होंने घोषणा की कि जर्मन कंपनियों की किसी भी चिंता पर भारत विशेष ध्यान देने के लिए तैयार है. सेमीकंडक्टर एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में उभर कर आया है. भारत के प्रतिभाशाली युवा इसमें योगदान कर सकते हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच साइबर और डिजिटल संवाद भी महत्वपूर्ण हैं.

जर्मन विदेश मंत्री इसरो का किया दौरा

जयशंकर ने बताया कि जर्मन विदेश मंत्री ने इसरो का दौरा किया. दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष सहयोग एक प्रमुख फोकस क्षेत्र है. हमारी चर्चा में ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन एनर्जी फाइनेंस जैसे विषय भी शामिल रहे. जर्मनी में सबसे बड़ी संख्या भारतीय छात्रों की ही है. हमने अल्पकालिक कॉलेज विजिट के लिए फ्री वीजा पर सहमति जताई है. मैंने अरिहा शाह के मुद्दे को उठाया है. यह मामला बिना किसी और देरी के सुलझना चाहिए…

इसके बाद जर्मन विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल ने कहा कि वह भारत और यूरोपीय संघ के बीच FTA का समर्थन करते हैं और उम्मीद करते हैं कि साल के अंत तक यह समझौता हो जाएगा. उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और एयरोस्पेस के क्षेत्र में भारत अग्रणी देशों में सबसे आगे होगा. उन्होंने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया, खासकर एयरोस्पेस, अंतरिक्ष और AI में. वाडेफुल ने कहा- हमने आज इन क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की चर्चा की. हमें मानदंड, नियम और मूल्य स्थापित करने की जरूरत है. उन्होंने यूरोपीय संघ के AI एक्ट को एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जो AI के लिए वैश्विक मानकों की दिशा में पहला आधार है. भारत और जर्मनी के बीच यह सहयोग न केवल तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर नैतिक और जिम्मेदार AI विकास में योगदान देगा. यह बयान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

ट्रंप के टैरिफ वार के बीच भारत-जर्मनी ने द्विपक्षीय ट्रेड को लेकर की अहम घोषणा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments