Monday, June 1, 2026
Homeबॉलीवुडतब्बू की वो फिल्म, निर्माताओं के लालच का बन गई शिकार, दिवालिया...

तब्बू की वो फिल्म, निर्माताओं के लालच का बन गई शिकार, दिवालिया हो गया फिल्ममेकर, दोस्त भी खोए


Last Updated:

25 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई, जिसने फिल्ममेकर को दिवालिया कर दिया था. वे कर्ज और नशे की लत में डूब गए. लालच पर बनी फिल्म लालच का शिकार बन गई. हम तब्बू और मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘दिल में पत ले यार’ की बात कर रहे हैं. हंसल मेहता ने 25 साल बाद फिल्म पर अपने जज्बात बयां किए.

ख़बरें फटाफट

फिल्म 25 साल पहले रिलीज हुई थी.

नई दिल्ली: फिल्म ‘दिल में पत ले यार’ को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया था, जो ‘अलीगढ़,’ ‘शाहिद और ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ जैसी फिल्में और सीरीज के लिए मशहूर हैं. हंसल मेहता ने फिल्म को याद करते हुए बताया कि कैसे वे इस फिल्म की वजह से दिवालिया हो गए थे.

फिल्म ‘दिल पे मत ले यार’ 29 सितंबर 2000 को रिलीज हुई थी. हंसल ने रिलीज के 25 साल पूरे होने पर बताया कि कैसे वह इस फिल्म को बनाने के बाद शराब की लत और कर्जे में डूब गए थे. फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने सोमवार 5 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म अपने असली मकसद से भटक गई, क्योंकि निर्माताओं ने स्क्रिप्ट से समझौता करने का फैसला किया था.

सौरभ शुक्ला ने लिखी थी पटकथा
हंसल मेहता ने लिखा, ‘मुझे याद आया कि ‘दिल पे मत ले यार’ को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं और यह एक अजीब, कड़वा-मीठा अहसास है. ‘दिल पे मत ले यार’ की शुरुआत सौरभ शुक्ला की एक दमदार पटकथा से हुई थी, तीखी, मजेदार और संभावनाओं से भरपूर. लेकिन, निर्माताओं के दबाव में हमें इसमें बदलाव करना पड़ा.’

tabu movie Dil Pe Mat Le Yaar, Dil Pe Mat Le Yaar trivia, hansal mehta movie Dil Pe Mat Le Yaar, saurabh shukla, manoj bajpayee
(फोटो साभार: Instagram@hansalmehta)

फिल्म की असलफता ने सिखाया बड़ा सबक
हंसल मेहता ने आगे लिखा, ‘यह विडंबना है कि लालच पर आधारित एक फिल्म खुद लालच की वजह से तबाह हो गई और असफल रही. अब पता चला है कि फिल्म के नेगेटिव्स भी लापरवाही और उपेक्षा के कारण नष्ट हो चुके हैं. इस असफलता ने मुझे शराब, कर्ज और दिवालियापन की गहराई में धकेल दिया. फिर भी 25 साल बाद मैं आज भी कहानियां सुनाने के लिए खड़ा हूं. इस फिल्म ने मुझे दोस्त दिए, कुछ दोस्त छीने और ऐसे सबक सिखाए जो आज भी मेरे साथ हैं. मैं उन सबका आभारी हूं. मैंने खुद से और उन लोगों से गिले-शिकवे भुला लिए हैं, जिन्हें मैंने कभी असफलता का जिम्मेदार ठहराया था. एक दिन मैं अपने संस्मरण में इसके बारे में विस्तार से लिखूंगा.’ ‘दिल पे मत ले यार’ फिल्म में मनोज बाजपेयी, तब्बू, सौरभ शुक्ला, और गजराज राव जैसे कलाकार थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. इस फिल्म के बाद हंसल मेहता काफी टूट गए थे.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

तब्बू की फिल्म, निर्माताओं के लालच का बन गई शिकार, दिवालिया हो गया फिल्ममेकर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments