Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदतिया में युवक ने की आत्महत्या: प्रेम प्रसंग का मामला, परिजनों...

दतिया में युवक ने की आत्महत्या: प्रेम प्रसंग का मामला, परिजनों ने महिला के पति पर धमकाने का आरोप लगाया – datia News



दतिया में थरेट थाना क्षेत्र के गांव पिपरुआ में 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अनिल कुशवाहा है। घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। अनिल ने घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के कुंदे से लटककर जान दे दी। घटना

.

बताया गया है कि मृतक मजदूरी करता था और पहले पंजाब में रहकर गोलगप्पे का ठेला संचालित करता था। मृतक के बड़े भाई अशोक कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि अनिल का गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग था। महिला का पति इस बात को लेकर अनिल को धमकी दे रहा था।

इसी प्रताड़ना के चलते अनिल पिछले तीन दिनों से घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया था और मानसिक रूप से काफी परेशान था। परिजनों का आरोप है कि लगातार धमकियों से तंग आकर अनिल ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments