दरभंगा के कादिराबाद स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार देर शाम एग्जाम में कम नंबर मिलने से नाराज छात्रों ने जमकर हंगामा किया। फर्स्ट ईयर समेत अन्य छात्रों ने कॉलेज के 30 से अधिक शिक्षकों को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान छात्रों ने
.
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि एग्जाम में पूरा आंसर लिखने के बावजूद उन्हें काफी कम नंबर दिए गए हैं। कई छात्रों को तो जीरो नंबर तक दे दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही शिक्षकों पर नियमित रूप से क्लास नहीं लेने और केवल अटेंडेंस बनाने के लिए कॉलेज आने का भी आरोप लगाया।
कॉलेज में छात्रों का हंगामा।
पुलिस ने कराया मामला शांत
हंगामे की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। बाद में एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद देर शाम शिक्षकों को मुक्त कराया गया।
वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय शर्मा का कहना है कि मामले में नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छात्रों के आरोपों और उनकी मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में दिनभर की शैक्षणिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम।

