Thursday, November 26, 2026
Homeराज्यबिहारदरभंगा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़: जबरन उठाकर ले जाने की...

दरभंगा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़: जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश, 5 युवकों पर FIR; एक आरोपी अरेस्ट – Darbhanga News




दरभंगा के रैयाम थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और जबरन सुनसान जगह पर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक नामजद आरोपी दिनेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ‘जबरन उठाकर ले जा रहे थे’ थाना में दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि 23 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे वह अपने टोले में सामा-चकेवा खेल रही थी। कुछ देर बाद मोबाइल लेने घर चली गई। रास्ते में गांव के पांच युवकों ने उसे पीछे से पकड़ लिया। उनलोगों ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। जबरन उठाकर चौक की ओर ले जाने लगे। जमीन पर पटक दिया। इसके बाद रेप का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। जिसके बाद सभी भाग निकले। परिजनों की ओर से डायल 112 पर सूचना दी गई थी। 5 लोगों पर केस पीड़िता के अनुसार, शुरुआत में सामाजिक स्तर पर मामला सुलझाने की बात कही गई, लेकिन न्याय नहीं मिलने के कारण उसने थाने में आवेदन दिया। प्राथमिकी में रंजन कुमार, मोहन साहू, गुड्डू सहनी, नरेश साहू और दिनेश सहनी को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपी दिनेश सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments