दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। पिछले एक साल से सऊदी अरब में था। वहां मजदूरी करता था। रविवार को अपने घर लौटा था। घटना नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-9 सर्कल टोला की है।
.
मृतक की पहचान बेलाल अंसारी(22) के तौर पर हुई है। बेलाल एक साल पहले अपने पिता के साथ असम में रहता था। वहां एक लड़की से प्यार करता था। लड़की के बुलाने पर ही घर पहुंचा था, उसने शादी करने का भरोसा दिया था।
शादी करने से लड़की ने मना कर दिया
सोमवार को दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई थी। इस दौरान उसने शादी करने मना कर दिया था। जिसके बाद से वो परेशान था। घरवालों ने काफी समझाया लेकिन वो मानने को तैयार नहीं था। गुरुवार देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी।
पोस्टमार्टम के लिए परिजन तैयार नहीं
जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार नहीं थे। सामाजिक पंचनामा बनाकर करवला पोखर स्थित कब्रगाह में सुपुर्दे खाक कर दिया।

