Sunday, April 26, 2026
Homeफूडबघेलखंड की रिकमज डिश, पनीर-कोफ्ता हो या नॉनवेज इस स्वाद सबपर पड़ेगा...

बघेलखंड की रिकमज डिश, पनीर-कोफ्ता हो या नॉनवेज इस स्वाद सबपर पड़ेगा भारी, जानिए आसान रेसिपी


X

बघेलखंड की रिकमज डिश, पनीर-कोफ्ता हो या नॉनवेज इस स्वाद सबपर पड़ेगा भारी

 

arw img

मध्य प्रदेश के बघेलखंड अंचल में पारंपरिक खानपान की एक खास पहचान है ‘रिकमज’, जो स्वाद और संस्कृति का अनोखा संगम माना जाता है. यह स्थानीय डिश यहां के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है और पीढ़ियों से घर-घर में बनती आ रही है. रिकमज की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी में छिपा लाजवाब स्वाद है. दाल और दही से तैयार होने वाली यह पारंपरिक सब्जी हल्के खट्टे और चटपटे स्वाद के लिए जानी जाती है. इसकी गाढ़ी ग्रेवी और देसी मसालों की खुशबू इसे अन्य व्यंजनों से अलग बनाती है. खास तौर पर गर्मागर्म रोटी या चावल के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह व्यंजन केवल रोजमर्रा के खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि त्योहारों, शादी-ब्याह और अन्य खास मौकों पर भी इसे खास तौर पर बनाया जाता है. यही कारण है कि रिकमज बघेलखंड की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा बन चुका है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments