अशोकनगर जिले के चंदेरी में एक शादी समारोह में ससुराल वालों ने दामाद को लोहे के सरियों से पीट दिया। ससुर, साला, सास सहित अन्य लोगों ने शादी में आए दामाद के साथ मारपीट की, जिससे एक सरिया उसके सिर में लग गया और उसमें 20 टांके आए हैं। सीने के ऊपर सरिया घोंपने से वहां से भी खून बह निकला। यह घटनाक्रम मंगलवार देर रात चंदेरी के पनखुआ मंदिर के पास हुआ। मारपीट की घटना में विजय पुत्र नारायण दास लालमणि, उम्र 43 साल, निवासी पसियापुरा चंदेरी घायल हो गया। घायल ने बताया कि उसके ससुराल वाले भी चंदेरी के पसियापुरा के ही रहने वाले हैं। शराब के लिए पैसे न देने पर विवाद हुआ
विजय अपनी ससुराल पक्ष के परिवार में शादी में गया था। वहीं उसका साला बालचंद शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान विजय के साथ सीताराम साडू निवासी नयापुरा, बालचंद (साला), भागवती (साले की पत्नी) एवं कुंजाबाई कोली ने मारपीट शुरू कर दी। साडू और साले ने सरियों से पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया
घायल को चंदेरी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं चंदेरी पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। घायल ने बताया कि तीन दिन पहले भी मामूली बातों को लेकर विवाद हो गया था।
Source link
दामाद को ससुराल वालों ने सरिया से पीटा: शादी में कहासुनी के बाद मारपीट, सिर फटा, 20 टांके लगे, साले और साडू पर आरोप – Ashoknagar News
RELATED ARTICLES

