Monday, May 25, 2026
Homeफूडदिल्ली में युवाओं को मिला पार्टी का नया ठिकाना! ₹79 से...

दिल्ली में युवाओं को मिला पार्टी का नया ठिकाना! ₹79 से मेन्यू शुरू


Last Updated:

Cheap And Hygienic Food In Delhi: दिल्ली के दिल महरौली में खाने-पीने के शौकीनों, खासकर युवाओं के लिए एक बेहद किफायती और शानदार ठिकाना सामने आया है. सेवी रेस्टोरेंट अपनी खासियतों के कारण इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर कॉलेज ग्रुप्स तक में छाया हुआ है. इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि यहां लजीज व्यंजनों की शुरुआत मात्र 79 रुपये से होती है. यहां साउथ इंडियन, कॉन्टिनेंटल, चाइनीज से लेकर पारंपरिक इंडियन फूड तक सब कुछ बेहद हाइजीनिक और टेस्टी तरीके से परोसा जाता है.

सेवी रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि यहां पर आपको सैंडविच, इडली, डोसा से लेकर साउथ इंडियन, कॉन्टिनेंटल, चीनी और इंडियन फूड आइटम सब कुछ मिलता है. सब कुछ इतना साफ, हाइजीनिक और स्टाइलिश तरीके से परोसा जाता है कि आप यहां पर एक बार नहीं बल्कि बार-बार आएंगे. यही वजह है कि दिल्ली में यह टूरिस्ट प्लेस भी बन चुका है.

न्यूज

इस रेस्टोरेंट का नाम है सेवी रेस्टोरेंट है. यह दिल्ली के महरौली में स्थित है और पूरी तरह से कांच का बना हुआ रेस्टोरेंट है. इसके बाहर गार्डन और पेड़ पौधे हैं. यह आपको एक लग्जरी और महंगे रेस्टोरेंट जैसा देखने में लग सकता है लेकिन जब आप इसके अंदर जाएंगे तो यह आपको एकदम पॉकेट फ्रेंडली रेस्टोरेंट मिलेगा क्योंकि यहां पर खाने-पीने की कीमतें सिर्फ 79 रुपए से शुरू हो जाती हैं.

न्यूज

यह है रेस्टोरेंट के बाहर का लुक जो लोगों को काफी अपनी और आकर्षित करता है. यहां पर एयर कंडीशनर लगा हुआ है इसलिए कांच का रेस्टोरेंट होने के बावजूद यहां पर कभी भी आपको गर्मी नहीं लगेगी. बारिश में खास तौर पर टूरिस्ट, युवा और परिवार के लोग यहां आते हैं और फूड एंजॉय करते हैं. यहां पर आपको कोल्ड कॉफी, हॉट कॉफी से लेकर चाय और तमाम तरह की ड्रिंक भी मिल जाएगी. सब कुछ खाने पीने की स्टार्टिंग 79 रुपए से लेकर 500 रुपए के अंदर ही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

न्यूज

इस रेस्टोरेंट में आपको बहुत प्यार से खाना परोसा जाता है, क्योंकि यह रेस्टोरेंट दिल्ली का टूरिस्ट हब भी है. हालांकि यहां पर सेल्फ सर्विस है. आप पहले मेन्यू देखकर अपने फूड आइटम को चुन सकते हैं. उसके बाद आपको पेमेंट करना होगा और इसके बाद आपका ऑर्डर आपके टेबल तक पहुंच जाएगा. इस रेस्टोरेंट को आप गूगल मैप पर भी सर्च कर सकते हैं और आराम से यहां पहुंच सकते हैं. खासतौर के अगर आप दिल्ली के महरौली में कुतुब मीनार या फिर भारतीय पुरातत्व विभाग के बने हुए पार्कों को घूमने जा रहे हैं तो फूड अपने परिवार के साथ यहां जरूर इंजॉय करें.

न्यूज

इस रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि यहां पर अनलिमिटेड सीट्स हैं. यानी आप इस कांच के बने हुए खूबसूरत रेस्टोरेंट के अंदर भी बैठ सकते हैं. बाहर गार्डन में भी काफी स्पेस है और तो और बाहर लगी हुई चेयर पर भी आप आराम से बैठकर खाना पीना इंजॉय कर सकते हैं. यह रेस्टोरेंट युवाओं का अड्डा होने के साथ-साथ परिवार और टूरिस्ट के लिए भी बेस्ट माना जाता है.

न्यूज

यह रेस्टोरेंट दिल्ली के महरौली में कुतुब मीनार की बेहद करीब स्थित है. ऐसे में अगर आप दिल्ली आ रहे हैं खास तौर पर कुतुब मीनार घूमने तो आप इस रेस्टोरेंट में आकर फूड इंजॉय कर सकते हैं. यहां पर पॉकेट फ्रेंडली रेस्टोरेंट होने की वजह से आप पार्टी भी आराम से कर सकते हैं. अगर आपके दोस्त बार-बार पार्टी मांग रहे हैं तो आप उन्हें यहां पर लाकर पार्टी दे सकते हैं, क्योंकि यहां पर आपको सेल्फी पॉइंट मिलेंगे. एक लग्जरी लुक भी मिलेगा और खाना-पीना भी यहां पर है सस्ता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments