Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानझालावाड़ में ईद उल अजहा की धूम: ईदगाह में हजारों लोगों...

झालावाड़ में ईद उल अजहा की धूम: ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की नमाज, कुर्बानी की रस्म निभाई – jhalawar News



शहर की ईदगाह में सुबह निर्धारित समय पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की।

झालावाड़ में ईद उल अजहा का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। शहर की ईदगाह में सुबह निर्धारित समय पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की।

.

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जिला प्रशासन के अधिकारी भी ईदगाह पहुंचे और समुदाय के लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान देश में अमन-चैन की दुआएं भी मांगी गईं।

नमाज के बाद लोग अपने-अपने घरों में गए। वहां परंपरागत रूप से कुर्बानी की रस्म अदा की गई। पूरे जिले में त्योहार का उल्लास देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments