Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभिंड में बकरीद पर मस्जिदों में हुई विशेष नमाज: समाजजनों ने...

भिंड में बकरीद पर मस्जिदों में हुई विशेष नमाज: समाजजनों ने देश की तरक्की की दुआ की; शहर काजी बोले- पर्व कुर्बानी-भाईचारे का प्रतीक – Bhind News


भिंड में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह 7 से 9 बजे तक शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।

.

शाफियाबाद मस्जिद, ईदगाह मस्जिद, जामा मस्जिद समेत शहर की बड़ी और छोटी मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज का आयोजन हुआ। नमाजियों ने देश की तरक्की के लिए दुआ की और परंपरागत तरीके से कुर्बानी अदा की।

नमाज अदा करते हुए नमाजी।

शहर काजी बोले- बकरीद कुर्बानी और भाईचारे का प्रतीक

शहर काजी इरफान नवी रजवी ने कहा कि बकरीद कुर्बानी और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने नमाज के दौरान देश में अमन-चैन और एकता बनाए रखने की दुआ मांगी। काजी ने सभी धर्मों के लोगों से मिलजुल कर रहने की अपील की और जिलेवासियों को ईद की मुबारकबाद दी।

प्रशासन-पुलिस रहा मुस्तैद

त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। तीन दिन पहले से ही शहर में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई थीं। पर्व पर हर गली-मोहल्ले में लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और सेवइयों की मिठास के साथ खुशियां मनाईं



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments