Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में 70KMPH की रफ्तार से हवा चल सकती है: राजस्थान...

दिल्ली में 70KMPH की रफ्तार से हवा चल सकती है: राजस्थान में 31 मई तक तेज गर्मी का अलर्ट; पश्चिम बंगाल में निचले इलाके खाली कराए गए


नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज 70KMPH की स्पीड से हवा चल सकती है। राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की कमी आई है। बुधवार को ये 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि ये सामान्य से 1.1°C अधिक है। 30 मई को दिल्ली में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देश में मानसून के बीच दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी की दौर जारी है। यहां 31 मई तक पर अधिकतम तापमान 45-46°C रहने का अनुमान है। साथ ही उदयपुर-कोटा संभाग में बारिश की संभावना है। बीकानेर में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 44.8°C दर्ज किया गया। जैसलमेर में 44.2°C रहा।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बुधवार को ओलावृष्टि और तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 29 मई से 1 जून तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिम बंगाल में आज मानसून की एंट्री हो सकती है। ऐसे में राज्य में तेज बारिश की संभावना है। इसके चलते राज्य सरकार ने निचले इलाकों से लोगों को हटाना शुरू कर दिया है। तटीय जिलों में आपदा प्रबंधन कर्मचारियों को तैनात किया है। आज दक्षिणी पश्चिम बंगाल 9 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है।

ओडिशा में मानसून की दस्तक का दूसरा दिन है। राज्य में 13 दिन पहले 28 मई को मानसून पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून (जून से सितंबर) में औसत से ज्यादा बारिश का अनुमान है। जो 106% से ज्यादा है। विभाग ने 29 मई से 1 जून के तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

असम में अगले 2-3 दिनों में तेज बारिश की चेतावनी है। राज्य के 23 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान निचले इलाकों में पानी भरने, बाढ़ की स्थिति बनने, पेड़ उखड़ने और लैंडस्लाइड का खतरा हो सकता है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने गुवाहाटी के लोगों से सावधानी बरतने का निर्देश दिया है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: मई में पहली बार ‘हैवी’ रेन, 5 जिलों में अलर्ट, भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा असर

मध्यप्रदेश में अबकी बार मई महीने में हैवी रेन यानी, भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल में 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम-जबलपुर संभाग के जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments