Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यराजस्तानपेट्रोल पंप पर काम करने वाले की बेटी लाई 98.33%: 10वीं...

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले की बेटी लाई 98.33%: 10वीं बोर्ड में एक स्कूल के 16 स्टूडेंट्स ने 95% अंक हासिल किए; यहां देखें जयपुर के होनहारों की फोटो – Jaipur News



राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को परिणाम जारी किया। जयपुर में सबसे अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

.

जयपुर में कुल 1 लाख 4 हजार 894 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 97 हजार 606 विद्यार्थी सफल हुए। शहर का कुल परिणाम 94.18% रहा। छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। जयपुर में 94.17% छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, जबकि 93.72% छात्र सफल हुए।

विशेष उपलब्धि के रूप में जयपुर के एक ही विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए। होनहारों की श्रेणी में दीक्षिता कंवर ने 98.33% अंक हासिल किए। जो पेट्रोल पंप पर काम करने वाले शख्स की बेटी है। दीक्षिता की मां अब इस दुनिया नहीं होने के कारण उसे अपनी बहनों के साथ घर का भी काम करना पड़ता है। ऐसे में पिता के आर्थिक संघर्ष से प्रेरणा लेकर उसने तैयारी की और 10वीं बोर्ड में अच्छे नंबर लाने में कामयाबी मिली।

यह भी पढ़े: जयपुर की नव्या गुप्ता के 10 वीं में 99.67% अंक:मिहिर गुर्जर और हर्षित भारद्वाज के 99.33% आए



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments