Last Updated:
Sadia Khateeb- एक्ट्रेस सादिया खतीब को जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में देखा गया था. 27 साल की एक्ट्रेस को द डिप्लोमैट में काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में उन्होंने शानदार अभिनय किया था.
सादिया खातिब ने द डिप्लोमैट से लोगों के बीच पहचान पाई, लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि एक्ट्रेस को तृप्ति डिमरी की फिल्म लैला मजनू ऑफर हुई थी. एक्ट्रेस को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था.

सादिया खातिब ‘लैला मजनू’ के लिए पहली पसंद थीं, लेकिन उन्होंने अपनी एक छोटी सी गलती से फिल्म गंवा दी. जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सादिया खातिब एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट थीं जब उन्हें फिल्म के लिए ऑफर आया था. एक्ट्रेस ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो छोटे शहर की थीं और उन्हें नहीं मालूम था कि बड़े शहरों में काम कैसे होता है.

एक्ट्रेस ने आगे कहा था, ‘आप खुद ही सोचो अगर आप एक छोटे से शहर में रह रहे हो, तो क्या आपको कोई आइडिया होगा कि फिल्म के लिए मुंबई में कास्टिंग कौन कर रहा है. वो ह्यूमन ट्रैफिकिंग भी हो सकता है.’

एक्ट्रेस के काम को द डिप्लोमैट में काफी पसंद किया गया. उनकी एक्टिंग को जमकर सराहा गया. ये फिल्म थिएटर में जब रिलीज हुई तो इसे कुछ खास पसंद नहीं किया गया, लेकिन ओटीटी पर फिल्म छा गई. ओटीटी पर फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला.

निर्माताओं ने सादिया का किरदार पोस्टर जारी किया, जिसमें वह एक कच्चे, बिना किसी फिल्टर वाले लुक में नजर आ रही हैं. यह लुक उनके उन सौम्य और सरल किरदारों से बिल्कुल अलग है, जिनके लिए वह जानी जाती हैं. ‘सिला’ में, सादिया अपने उस रूप को अपनाती हैं जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा: सख्त, बेबाक और लड़ाई के लिए तैयार.

एक्ट्रेस को अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन में भी देखा गया था. अपकमिंग फिल्म में एक्ट्रेस को अनदेखे अवतार में देखा गया था.

फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सादिया को एक साथ कास्ट किया गया है, जो दोनों अभिनेताओं को नए और अनदेखे रचनात्मक क्षेत्र में कदम रखने का मौका देता है.

फिल्म में कुछ रोमांचक दृश्यों को फिल्माने के लिए, सादिया खतीब ने वियतनाम की सोन डूंग गुफा के अंदर शूटिंग की, जो दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे खतरनाक गुफा है. ऐसा करने वाली वह पहली अभिनेत्री बन गई हैं.

