Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशस्टाफ को धमकी...: जब तक चाहेगें बैठेंगे, होटल मालिकों को समझा...

स्टाफ को धमकी…: जब तक चाहेगें बैठेंगे, होटल मालिकों को समझा दो, नहीं तो हम समझा देंगे – Vidisha News



बिजली कंपनी के जीएम सरकारी गाड़ी में बीयर पीते हुए शहर के भोपाल-सागर बायपास स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया तो स्टाफ ने किचन बंद होने के समय का हवाला देते हुए एक बार में ही ऑर्डर देने की बात कही। इस पर जीएम गुस्सा गए और उन

.

शिकायती आवेदन में कहा गया कि घटना 3 जून रात करीब 12 बजे की है। वहीं, जीएम ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बिजली कटौती ट्रांसफॉर्मर की तकनीकी खराबी के कारण हुई थी। रेस्टोरेंट संचालक विनीत दांगी ने बताया कि रात करीब 12 बजे जीएम अंकुर सेठ सरकारी गाड़ी से होटल पहुंचे। वे नशे में थे और हाथ में बियर की केन लिए ड्राइवर सीट से उतरे।

होटल स्टाफ ने बंद होने का समय बताकर एक बार में ऑर्डर देने को कहा, जिस पर वे भड़क गए। उन्होंने स्टाफ को धमकाते हुए कहा कि जब तक चाहेगें बैठेंगे। होटल मालिकों को समझा दो। नहीं तो हम समझा देंगे। विनीत ने नशे में भोजन देने से मना किया तो जीएम उन्हें अपशब्द कहते हुए बाहर निकल गए। कुछ ही मिनट बाद होटल की बिजली कट गई। बिजली कटने की शिकायत पर लाइनमैन ने 12:30 बजे बिजली बहाल की। दांगी ने कहा कि उनके पास पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज हैं।

रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जीएम की करतूत

किसी की लाइट नहीं काटी गई थी : ^ किसी की लाइट नहीं काटी गई थी। होटल से निकलते समय ट्रांसफॉर्मर की बुशिंग लाल हो रही थी, जिससे नुकसान की आशंका थी। मैंने फोर्स वाहन को बुलाकर ट्रांसफॉर्मर चेक करवाया। 10 मिनट में बिजली बहाल हो गई थी। अंकुर सेठ, जीएम, बिजली कंपनी, विदिशा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments