Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यराजस्तानदेवगढ़ के पूंजा गांव में युवक का शव मिला: खेत जाने...

देवगढ़ के पूंजा गांव में युवक का शव मिला: खेत जाने का कहकर निकला था, पेड़ पर लटका मिला – pratapgarh (Rajasthan) News



प्रतापगढ़ के देवगढ़ थाना क्षेत्र के पूंजा गांव में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान पंकज (25) पुत्र नारायण मीणा निवासी पूंजा गांव के रूप में हुई है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

.

जानकारी के अनुसार, पंकज 20 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, आसपास के खेतों और पहाड़ी क्षेत्रों में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार को तलाश के दौरान उसका शव घर से लगभग 700 मीटर दूर पहाड़ी के पास एक सागवान के पेड़ से लटका हुआ मिला। सरपंच और ग्रामीणों ने तत्काल देवगढ़ थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

देवगढ़ थाना अधिकारी नगजीराम ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने मृत्यु के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतक पंकज विवाहित था और खेती-बाड़ी पर निर्भर था। मृतक के भाई गट्टूलाल मीणा ने शनिवार दोपहर करीब 4 बजे मोर्चरी पहुंचकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments