Saturday, June 13, 2026
Homeबॉलीवुडपार्टी में खुलेआम साथ सोने का ऑफर दे चुकीं एक्ट्रेस, शाहिद कपूर...

पार्टी में खुलेआम साथ सोने का ऑफर दे चुकीं एक्ट्रेस, शाहिद कपूर संग कर चुकी रोमांस, कभी फिगर को लेकर सुने थे ताने


Last Updated:

शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘इश्क-विश्क’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरी काफी समय से एक्टिंग से दूर हैं. सालों बाद अब एक्ट्रेस का लुक काफी बदल चुका है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि कभी सेट पर अपने फिगर को ल…और पढ़ें

पार्टी में खुलेआम साथ सोने का ऑफर दे चुकीं एक्ट्रेस, शाहिद कपूर संग...साइड रोल में लूट ली थी महफिल
नई दिल्ली. शाहिद कपूर के साथ फिल्म इश्क-विश्क में नजर आ चुकीं शहनाज ट्रेजरी आजकल एक नयी वजह से चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि फिल्म के सेट पर उन्हें मोटी कहकर चिढ़ाया जाता था.

शहनाज की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं और अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे.बॉलीवुड एक्ट्रेस शेहनाज ट्रेजरी ने हाल ही में बताया कि साल 2003 में आई फिल्म इश्क-विश्क की शूटिंग के दौरान उन्हें बॉडी-शेमिंग का सामना करना पड़ा था. शाहिद कपूर और अमृता राव के साथ डेब्यू करने वाली शेहना को फिल्म के डायरेक्टर ने कहा कि वो ‘बहुत मोटी’ हैं और उन्हें पतली दिखने के लिए पागलपन वाली डाइट पर रखा गया था.

साउथ एक्टर दर्शन की गैरमौजूदगी में भी चलेगा उनका सोशल मीडिया अकाउंट, पत्नी विजयलक्ष्मी संभालेंगी जिम्मेदारी

डायरेक्टर ने मोटापे पर उठाए थे सवाल

शहना ने बताया कि उन पर अलिशा का रोल निभाने का बहुत दबाव था, क्योंकि उसे कॉलेज की सबसे खूबसूरत लड़की दिखाना था. अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझसे कहा गया कि हरी लेंस लगाओ, परफेक्ट दिखो, हर ऐंगल से खूबसूरत लगो. फिर कहा गया . तुम्हारा पेट बाहर निकल रहा है, तुम्हें डाइट करनी पड़ेगी. उन्होंने बताया कि दूसरी हिरोइन को पतली दिखाने के लिए पैडिंग की जा रही थी, जबकि उन्हें लगातार कमजोर किया जा रहा था. अपनी बात आगे रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे खाने नहीं दिया जाता था. मैं अजीब-सी डाइट पर थी। ये सब बहुत बेहूदा और दुखद था. अब सोचती हूं तो यकीन ही नहीं होता कि हमें उन दिनों ऐसी चीजों से गुजरना पड़ता था. आज की दुनिया एक्टर्स को लेकर काफी बदल चुकी है और हर तरह के शेप-साइज को अपनाया जा रहा है.

अमृता राव को दी तगड़ी टक्कर

साथ सोने का ऑफर दे चुकीं एक्ट्रेस

एक बार शहनाज जब ने पार्टी में नशे का नाटक करते हुए लोगों से सेक्स करने को कहा था, प्रेग्नेंट महिला की एक्टिंग करते हुए वो सबसे सेक्स करने की बात कह रही थी. लेकिन जब नकी खूब आलोचना हुई तो वो उन्होंने कहा कि वो लोगों की सोच को परख रही थीं.इन दिन शहनाज इंस्ट्रग्राम पर शेयर की गई अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा मे हैं. इसकी वजह भी खास है, पहले MTV VJ थीं और उसके बाद फिल्मों में आईं.

बता दें कि शहनाज ने ‘इश्क-विश्क’ से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘लव का द एंड’, ‘डेल्ही-बेली’, ‘मैं और मिस्टर राइट’, ‘हम-तुम’, ‘उमर’, ‘आगे से राइट’, ‘रेडियो’ ‘वन लाइफ टू लिव’ जैसी कई फिल्मों में साइड रोल निभाए. लेकिन इडंस्ट्री में वह कभी भी लीड हीरोइन नहीं बन पाई, लेकिन सुर्खियों में रहना उन्हें खूब आता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

पार्टी में खुलेआम साथ सोने का ऑफर दे चुकीं एक्ट्रेस, शाहिद कपूर संग…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments