Saturday, July 18, 2026
Homeएजुकेशनदेश के टॉप मेडिकल कॉलेज में कितना रहता है कट-ऑफ रैंक, NEET...

देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में कितना रहता है कट-ऑफ रैंक, NEET पास करने वाले छात्र जरूर जान लें


NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। अब जिन छात्रों ने NEET की परीक्षा पास की होगी, उनके दिमाग में सिर्फ एक ही बात चल रही होगी कि उन्हें किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल जाए। ऐसे में वो सभी छात्र देश के टॉप मेडिकल कॉलेज का कट-ऑफ रैंक भी जानना चाहते होंगे। आप भी अगर उन छात्रों में से एक हैं और टॉप मेडिकल कॉलेजों के लिए कॉलेज-वाइज़ कट-ऑफ रैंक जानने के लिए उत्सुक हैं तो फिर यह खबर आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में हम आपको पिछले सालों के डेटा एनालिसिस के आधार पर, टॉप मेडिकल कॉलेजों की संभावित कट-ऑफ रैंक बताएंगे।

संभावित कट-ऑफ रैंक कुछ इस प्रकार हैं:














College Cut off ranks
AIIMS, New Delhi 1 – 47/ 48
Vardhman Mahavir Medical College & Safdarjung Hospital, New Delhi 45 – 127
Maulana Azad Medical College 50 – 101
AIIMS Jodhpur 53 – 390
JIPMER 49 – 256 
UCMS 217 – 555 
Madras Medical College 241 – 650
Seth GS Medical College 900 – 1200
KGMU Lucknow 188 – 1650
Doon Medical College 5000 – 15,700

आखिर NEET काउंसलिंग प्रोसेस क्या है?

आपको बता दें कि NEET क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को अब मेडिकल कॉलेजों में सीट पाने के लिए काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होना होगा और ये काउंसलिंग प्रोसेस शायद चार राउंड में होगा। इनमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड (राउंड 3) और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल हैं। NTA की रिलीज में कहा गया है, ‘MBBS/BDS में ऑल-इंडिया कोटा के लिए काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) करती है। स्टेट कोटा के लिए काउंसलिंग संबंधित राज्य के अधिकारी करते हैं। कैंडिडेट्स को सिर्फ़ ऑफिशियल वेबसाइट्स- neet.nta.nic.in, mcc.nic.in और स्टेट काउंसलिंग पोर्टल्स की मदद लेनी चाहिए।’

बता दें कि योग्य कैंडिडेट्स को तय समय के अंदर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके साथ ही तय काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी और अपनी पसंद के कॉलेजों और कोर्स को चुनकर लॉक करना होगा। हर राउंड के बाद सीट अलॉटमेंट कई बातों के आधार पर किया जाएगा जैसे कैंडिडेट की NEET रैंक, कैटेगरी, रिज़र्वेशन पॉलिसी, काउंसलिंग के दौरान दी गई पसंद और सीटों की उपलब्धता। जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होती है, उन्हें तय समय-सीमा के अंदर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की बाकी प्रक्रिया पूरी करने के लिए बताए गए इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना होगा। ऐसा न करने पर अलॉट की गई सीट रद्द हो सकती है।

काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज

आइए अब आपको यह बताते हैं कि काउंसलिंग प्रोसेस के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं। इसके लिए जरूरी सभी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे है।

  • NEET UG 2026 स्कोरकार्ड
  • NEET UG 2026 एडमिट कार्ड
  • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • मान्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • कैटेगरी/EWS सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • काउंसलिंग अथॉरिटी द्वारा बताए गए कोई भी अन्य दस्तावेज़

NEET UG कट-ऑफ परसेंटाइल 2026

  • जनरल/EWS – 50वां परसेंटाइल
  • PwD- जनरल/EWS – 45वां परसेंटाइल
  • PwD- OBC/SC/ST – 40वां परसेंटाइल
  • OBC – 40वां परसेंटाइल
  • SC/ST – 40वां परसेंटाइल

NEET में कैटेगरी के हिसाब से क्वालिफ़ाई करने वाले उम्मीदवार

  • जनरल: 2.91 लाख
  • OBC-NCL: 5.12 लाख
  • SC: 1.59 लाख
  • ST: 63,716
  • Gen-EWS: 95,026
  • PwBD: 3,666
  • PwD: 303

NEET UG रिजल्ट 2026 के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया ऑफ़िशियल वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं।

(Report: Arnab Mitra)

 ये भी पढ़ें-

NEET पास किया, अब आगे क्या? काउंसलिंग से एडमिशन तक समझिए पूरी प्रक्रिया





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments