Monday, August 3, 2026
Homeफूडदेहरादून में कहां मिलेंगे बेस्ट नूडल्स? जानिए बजट से लेकर प्रीमियम फूड...

देहरादून में कहां मिलेंगे बेस्ट नूडल्स? जानिए बजट से लेकर प्रीमियम फूड स्पॉट


होमफोटोलाइफ़फूड

देहरादून में कहां मिलेंगे बेस्ट नूडल्स? जानिए बजट से लेकर प्रीमियम फूड स्पॉट

Last Updated:

देहरादून. आज देहरादून में जेन जी डिम्पलिंग पसंद करते हैं. लेकिन, आज से लगभग 20 साल पहले जब मोमो देहरादून में इतने ज्यादा नहीं प्रचलित थे तो उस समय लोग नूडल्स और चाउमीन के शौकीन थे यानी मिलेनियन लोग नूडल्स पसंद करते थे. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें नूडल्स खाना पसंद है तो देहरादून में कई ऐसे स्पॉट है जहां आप टेस्टी नूडल्स, चाऊमीन खा सकते हैं. आइए देखते है लोकेशन..

देहरादून में नूडल्स और चाउमीन का सफर दशकों पुराना है. आज से लगभग 20 साल पहले जब शहर में मोमो का खुमार इतना नहीं था तब मिलेनियल्स का सबसे पसंदीदा स्नैक स्ट्रीट-स्टाइल स्ट्रीट चाउमीन हुआ करती थी. समय बदला और जेन जी के दौर में डिम्पलिंग और मोमो की लोकप्रियता बढ़ी. लेकिन, नूडल्स का क्रेज कभी कम नहीं हुआ. आज दून में तिब्बती, कोरियन, जापानी और चाइनीज फ्लेवर्स से लेकर पुराने देसी-स्ट्रीट स्टाइल नूडल्स तक का जबरदस्त जायका मिलता है. अगर आप भी नूडल लवर हैं और पुराने दिनों को याद करते हैं तो देहरादून की कुछ खास जगहों पर स्वाद की हर वैरायटी का लुत्फ उठा सकते हैं.

अगर आप ऑथेंटिक जापानी रामेन और सूपी नूडल्स के शौकीन हैं तो राजपुर रोड स्थित ‘सोसोरू’ एक बेस्ट जगह है. यहां का माहौल आपको सीधे जापान और कोरिया वाइब्स देता है. यहां मिलने वाले हॉट स्पाइसी रामेन बाउल, मिसो ब्रॉथ नूडल्स और पैन-एशियन फ्लेवर्स बहुत पसंद किए जाते हैं. खर्चे की बात करें तो दो लोगों के खाने का औसत खर्च यहां लगभग 1 हजार से डेढ़ हजार के आसपास आता है.

देहरादून में एशियन और तिब्बती नूडल्स की बात हो तो क्लॉक टावर के पास स्थित ‘कलसंग’ का नाम सबसे पहले आता है. यहां का तिब्बती ‘थुकपा’, कोरियन ‘ज़ापचे’ और स्पाइसी हक्का नूडल्स बहुत फेमस हैं. यहां का लाल रंग का पारंपरिक एशियन इंटीरियर खाने के अनुभव को और भी खास बना देता है. यहां दो लोगों के खाने का बजट 500 रुपए से 800 रुपए के बीच रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पैन-एशियन स्ट्रीट फूड और क्रीमी नूडल्स के लिए ‘मामागोटो’ देहरादून का एक प्रीमियम रेस्टोरेंट है. यहां के सिग्नेचर नूडल बाउल्स जैसे चिआंग माई ट्रेन स्टेशन नूडल्स, स्टिर-फ्राइड उडोन नूडल्स और चिकेन के साथ ही वेज रामेन बाउल्स फूड लवर्स के बीच काफी मशहूर हैं. यहां नूडल बाउल की कीमतें 699 रुपए से 849 रुपए के आसपास हैं और दो लोगों का औसत बिल 1,200 रुपए से 1, 500 रुपए तक आता है.

केदारपुरम चौक में स्थित ‘सारास रेस्टोरेंट’ अपने किफ़ायती और स्वादिष्ट देसी-चाइनीज नूडल्स के लिए जाना जाता है. यहां नूडल समेत चाइनीस फूड युवाओं की पसंद बने रहते हैं. यहां आप स्ट्रीट स्टाइल चाऊमीन भी खा सकते हैं. यहां आपको एक नहीं बल्कि अलग-अलग फ्लेवर में नूडल मिल जाएंगे. स्मोकी फ्लेवर्ड चाउमीन तो लोगों को बहुत पसंद आती है. यहां वेज नूडल्स 110 रुपए, शेजवान नूडल्स 140 रुपए, चिली गार्लिक नूडल्स 130 रूपय, हक्का नूडल्स 180 रूपये और स्पेशल चीज़ नूडल्स 200 रुपए में कई वैरायटी मिलती हैं. कम बजट में भरपेट और चटपटा स्वाद चाहने वालों के लिए यह एक पसंदीदा अड्डा है.

स्ट्रीट-स्टाइल सूपी नूडल्स और देसी चाउमीन के लिए जाखन स्थित ‘केसी सूप बार’ सालों से देहरादून के युवाओं का पसंदीदा स्पॉट रहा है. यहां मिलने वाला गरमा-गर्म वेज व नॉन-वेज सूपी नूडल्स और चटपटी फ्राइड चाउमीन सर्दियों व शाम के वक्त खूब बिकती है. यहां एक प्लेट नूडल्स और सूप की कीमत 100 से 200 रुपए के बीच होती है.

देहरादून के परेड ग्राउंड और कनक चौक के पास स्थित ‘काउंटडाउन’ देहरादून के सबसे पुराने और मशहूर चाइनीज फास्ट फूड सेंटर्स में से एक है. यहां की तीखी देसी स्टाइल वेज चाउमीन, चिकन चाउमीन और शेजवान नूडल्स का स्वाद दशकों से एक जैसा बना हुआ है. यहां वेजिटेबल से भरपूर तीखे स्पाइसी नूडल्स यहां हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं. यहां अगर आप आते हैं तो बजट में भी यह काफी अच्छा है. यहां दो लोगों के खाने का खर्च सिर्फ 300 से 500 रूपए के आसपास आता है.

देहरादून के एज्युकेशन हब करणपुर जैसे छात्र-बहुल इलाकों में छोटे तिब्बती और नेपाली स्टॉल्स और रेस्टोरेंट मौजूद है इन्हीं में से एक है. केटीएम फास्ट फूड जो डीएवी पीजी कॉलेज के पास ही है. यहां आपको असली हिमालयन नूडल्स जैसे मटन, वेज थेनथुक, सूपी थुकपा और स्ट्रीट-स्टाइल फ्राइड चाउमीन मिलती है. यह स्टूडेंट्स वाले एरिया में होने के कारण बजट फ्रेंडली सर्विस देता है. यहां आपको चाऊमीन नूडल्स के साथ ही झोल मोमो भी मिल जाएंगे. यहां नूडल्स की कीमत 80 से 160 रूपए प्रति प्लेट है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments