बाड़मेर में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की उपस्थिति में शव को नीचे उताकर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतक के भाई अपने पड़ोसी पर जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार बाड़मेर ग्रामीण थाना इलाके के गेहूं गांव निवासी गुलाराम पुत्र कलाराम सोमवार शाम को घर से निकला था। लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। इसके बाद मंगलवार को सुबह पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। ग्रामीण थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। एफएसएल और एमओबी टीमों को बुलाया गया। पुलिस ने मौका स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजन मेवाराम का कहना है कि- हमारे पड़ोसी डूंगराराम से झगड़ा हुआ था। छोटे भाई गुलाराम के साथ कुछ दिन पहले मारपीट की। थाने में रिपोर्ट भी दी थी। लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। डूंगराराम ने भाभी को लेकर बैठा हुआ है। बीते 5-6 सालों से उसके साथ ही रह रही है। इसका विरोध करते है तब हमारे साथ मारपीट करता है। तीन-चार दिन पहले मारने की धमकियां दी थी। डीएसी अरविंद जागिड़ ने बताया- सूचना मिली थी कि एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ। इस पर पुलिस टीम पहुंची। मौके पर पहुंचे। एमओबी, एफएसएल टीम को बुलाया गया। वहां पर सबूत जुटाए गए। लोगों की मदद से शव को नीचे उताकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। खानों में पत्थर तोड़ने का करता है काम मिली जानकारी के अनुसार गुलाराम खानों में पत्थर तोड़ने का काम करता है। वहीं मृतक शादीशुदा है।
Source link

