Monday, October 19, 2026
Homeराज्यराजस्तानदेर रात ग्वार–गम फैक्ट्री में लगी भीषण आग: जान बचाने जलते...

देर रात ग्वार–गम फैक्ट्री में लगी भीषण आग: जान बचाने जलते हुए फैक्ट्री से बाहर भागे तीन मजदूर,17 मजदूर कर रहे थे काम, शेष की तलाश जारी – Pali (Marwar) News




पाली शहर के औद्योगिक थाना एरिया के फोर्थ फेज एरिया में स्थित सारडा बायो पॉलिमरस में रविवार देर रात को भीषण आग लग गई। कोई बॉयलर फटने की बात कह रहा है तो कोई लािफ्ट मेंशॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे है। बताया जा रहा है कि 17 मजदूर यहां काम कर रहे थे। तीन को इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। शेष मजदूरों की तलाश जारी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मजदूर अंदर ही आग में फंसे हो सकते है। सूचना पर sdm विमलेंद्र सिंह राणावत, सीओ सिटी मंगलेश चुण्डावत, औद्योगिक थाना प्रभारी निरमा विश्नोई भी टीम के साथ मौके पर पहुंची।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments