Friday, April 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशधार्मिक स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ने की पहल: ओंकारेश्वर, महेश्वर...

धार्मिक स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ने की पहल: ओंकारेश्वर, महेश्वर के लिए 2 महीने में हेलीकाप्टर सेवा – Khandwa News



प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। ओंकारेश्वर, महेश्वर और बुरहानपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा अगले दो महीने में शुरू की जाएगी। इसके लिए मप्र पर्यटन विभाग ने निजी कंपनियों के माध्यम से सेवा शुरू करने क

.

पर्यटन बोर्ड ने प्रदेश के 20 प्रमुख स्थलों को तीन सेक्टरों में बांटा है। पहले सेक्टर में इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, भोपाल, मांडू, महेश्वर और बुरहानपुर शामिल हैं। इन शहरों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर केंद्र से उपलब्ध कराई जाएगी।

सेवा के लिए कंपनियों से 10 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद टेंडर खोला जाएगा। चयनित कंपनियों से मिलकर ही यात्रियों का किराया तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले साल उज्जैन-ओंकारेश्वर रूट पर सेवा का शुभारंभ किया था।

तब किराया 5 हजार रुपये प्रति व्यक्ति तय था, लेकिन यात्रियों की रुचि कम रही। पर्यटन बोर्ड इस बार नई रणनीति के साथ सेवा को पुनः शुरू कर रहा है। अन्य सेक्टरों में पचमढ़ी, मढ़ई, सांची, दतिया, जबलपुर, खजुराहो, अमरकंटक आदि को भी शामिल किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments