Friday, September 18, 2026
Homeराज्यराजस्तानधोरीमन्ना पालिका की कमान जेन जी के हाथ में: बोली- सिविल...

धोरीमन्ना पालिका की कमान जेन जी के हाथ में: बोली- सिविल सर्विसेज में जाना चाहती थी; पुलिसकर्मी पिता ने भी मांगा था विधायकी का टिकट – Barmer News




बालोतरा जिले की नई बनी धोरीमन्ना नगर पालिका में जेन जी कीर्ति गोसाईवाल पहली अध्यक्ष निर्विरोध बनी हैं। अध्यक्ष पद के लिए इसके अलावा किसी पार्षद ने नामांकन दाखिल नहीं किया। आज एसडीएम ने निर्विरोध निर्वाचित कर दिया। वहीं अध्यक्ष पद का प्रमाण-पत्र सौंप दिया। धोरीमन्ना नगर पालिका की पहली अध्यक्ष बनी हैं। इनकी उम्र 21 साल 47 दिन है। कीर्ति के पिता घेवर सिंह राजस्थान पुलिस ने सीआई पद से वीआरएस विधानसभा चुनाव से पहले लिया था। तब बिलाड़ा से खुद टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिली। इसके बाद से राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर एक्टिव हैं। कीर्ति गोसाईवाल ने बताया- मेरा सपना सिविल सर्विस में जाने का था। लेकिन पॉलिटिक्स में मुझे रूचि थी। मुझे धोरीमन्ना की जनता ने मुझे मौका दिया। पहले पार्षद बन गई। फिर हम उन्होंने मुझे नगर पालिका अध्यक्ष बना दिया। मैं मंत्री के.के. विश्नोई और पूरी भाजपा टीम को आभार व्यक्त करती हूं। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि धोरीमन्ना की जनता के हर दुख सुख में भाग लूं। उनकी हर समस्या का जितना जल्दी हो सके समाधान करूं। धोरीमन्ना की कमान जेन जी के हाथ में दरअसल, बालोतरा जिले की धोरीमन्ना नगर पालिका में 20 वार्ड है। इसमें भाजपा ने 14 सीटें जीती। वहीं कांग्रेस 3 सीट पर ही सिमट गई। 3 निर्दलीय पार्षद बनें। 16 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल भाजपा से कीर्ति गोसाईवाल ने किया। वहीं कांग्रेस और निर्दलीय से किसी ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया। लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन पत्र की जांच और नाम वापसी के बाद कीर्ति को निर्विरोध निर्वाचित किया। शुक्रवार को एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने प्रमाण-पत्र सौंपा। अब धोरीमन्ना नगर पालिका की कमान 21 साल की बेटी के हाथ में है। वार्ड 7 से लड़ा चुनाव धोरीमन्ना नगर पालिका पहली जेन जी अध्यक्ष कीर्ति गोसाईवाल इसी साल बीए की थी। इस साल एमए की तैयारी कर रही है। इनके पिता जोधपुर में रहते हैं। इनके चाचा और पूरा परिवार धोरीमन्ना रहता है। धोरीमन्ना में यह आते-जाते रहते हैं। कीर्ति गोसाईवाल ने नगरपालिका चुनाव में वार्ड संख्या 7 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 9 वोट के अंतर से हराकर पार्षद का चुनाव जीता। इसके बाद भाजपा ने उन्हे अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के दौरान कांग्रेस व निर्दलीय पक्ष की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। पहली अध्यक्ष बेटी बनी धोरीमन्ना नगर पालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव हुए। इस चुनाव में पहली बार पार्षद चुने गए। अब पहली बार अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। ऐसे में 21 साल गोसाईवाल का निर्विरोध अध्यक्ष बनना धोरीमन्ना के नगर पालिका इतिहास में पहली राजनीतिक घटना बन गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments