Wednesday, October 7, 2026
Homeराज्यराजस्तानधौलपुर में जानलेवा फायरिंग के दो नाबालिग आरोपी पकड़े: पुलिस ने...

धौलपुर में जानलेवा फायरिंग के दो नाबालिग आरोपी पकड़े: पुलिस ने अवैध देसी कट्टा बरामद किया, महिलाओं और बच्चों को धमकाया था – Dholpur News




धौलपुर की निहालगंज थाना पुलिस ने जानलेवा फायरिंग के मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से 315 बोर का एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है। यह मामला 11 सितंबर 2026 का है। अशोक विहार कॉलोनी निवासी सरनाम सिंह (66) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके घर के मुख्य गेट पर महिलाएं और बच्चे खड़े थे। इसी दौरान मुरारी उर्फ मुर्रो और उसके साथियों ने रास्ता रोककर महिलाओं और बच्चों से गाली-गलौज की। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर दी, जिससे सभी बाल-बाल बचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सिटी जुबली हॉल से दोनों नाबालिगों को पकड़ा गया। यह कार्रवाई एसपी विकास सांगवान, एएसपी वैभव शर्मा और वृत्ताधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देश पर निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा की टीम ने की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments