Friday, April 17, 2026
Homeदेशनागपुर के महालक्ष्मी मंदिर में हादसा, स्लैब गिरने से उसके नीचे 5-6...

नागपुर के महालक्ष्मी मंदिर में हादसा, स्लैब गिरने से उसके नीचे 5-6 मजदूर दबे


Last Updated:

Nagpur Temple News: नागपुर के कोराडी स्थित महालक्ष्मी मंदिर में निर्माणाधीन स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल हुए. हादसा गेट नंबर 4 के पास हुआ. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस जांच में जुटी है.

नागपुर के महालक्ष्मी मंदिर में हादसा, स्लैब गिरने से उसके नीचे 5-6 मजदूर दबेनागपुर में मंदिर गेट का स्लैब गिरने से कई मजदूर घायल हो गए.

नागपुर. महाराष्ट्र में नागपुर के कोराडी स्थित महालक्ष्मी मंदिर में शनिवार को एक दुर्घटना में कई मज़दूर घायल हो गए. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मंदिर के एक हिस्से में निर्माणाधीन स्लैब गिर गया, जिससे 5 से 6 मज़दूर उसके नीचे दब गए. हादसे में कुल 17 मजदूरों के जख्मी होने की खबर है. कोराडी से मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर एक नए द्वार का निर्माण कार्य चल रहा है. यह हादसा गेट नंबर 4 के पास हुआ, जहां स्लैब बिछाने का काम चल रहा था. इस दौरान स्लैब अचानक ढह गया, जिससे वहां मौजूद मज़दूर मलबे में दब गए. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने और जांच शुरू करने में जुट गए हैं.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homenation

नागपुर के महालक्ष्मी मंदिर में हादसा, स्लैब गिरने से उसके नीचे 5-6 मजदूर दबे



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments