Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यराजस्ताननाबालिग की मौत के बाद विरोध पर उतरे ग्रामीण-व्यापारी: बीती रात...

नाबालिग की मौत के बाद विरोध पर उतरे ग्रामीण-व्यापारी: बीती रात ट्रक की टक्कर से हुई थी मौत, हादसे कारण अवैध अतिक्रमण बताते हुए कर रहे विरोध – Udaipur News



उदयपुर में पुरोहित की मादड़ी रोड नंबर-2 पर बीती रात सड़क दुर्घटना में एक 17 वर्षीय नाबालिग की मौत के बाद गुरुवार को ग्रामीण और व्यापारी विरोध पर उतर आए। उन्होंने दुर्घटना की सबसे बड़ी वजह रोड किनारे हो रहे भारी अतिक्रमण को बताया। ग्रामीणों का समर्थन

.

उन्होंने सामूहिक रूप से रोड किनारे कई अवैध रूप से लगे ठेले और अतिक्रमण को हटाया। इसके बाद ग्रामीण और व्यापारी रीको कार्यालय जाकर रीजनल मैनेजर से मिले और ज्ञापन सौंपा। उन्हें बताया कि रोड नंबर-5 से आने वाली भारी वाहनों को डायवर्ट करके इंस्ट्रीयल एरिया में होकर भेजा जाए। इस रोड पर भारी वाहन की गुंजाइश नहीं है। साथ ही रोड नंबर-2 से लेकर 6 तक कई अवैध ठेले लगे हैं जिन्हें हटाया जाए। ताकि वाहन चालकों के लिए आवागमन सही हो सके।

ट्रक ने दो बाइक सवारों मारी थी टक्कर, एक की मौत घटना बीती रात की है जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक 17 वर्षीय नाबालिग मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत एमबी हॉस्पिटल भर्ती कराया। जिस जगह हादसा हुआ। वहां अवैध रूप से दुकानें, ठेले और उनका अतिक्रमण है। जिससे रोड पर आने-जाने वाले वाहनों की जगह कम है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इस हादसे की वजह अतिक्रमण को बताते हुए विरोध शुरू कर दिया था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments