Monday, September 14, 2026
Homeराज्यबिहारनाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: किशनगंज में ईंट भट्ठा...

नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: किशनगंज में ईंट भट्ठा पर वारदात को दिया था अंजाम, मोतिहारी से पकड़ाया – Kishanganj (Bihar) News



किशनगंज के पौआखाली थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से रेप और पोक्सो एक्ट के मुख्य आरोपी असेदुल शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से मंगलवार को पकड़ा गया। असेदुल शेख (लगभग 30 वर्ष) पश्चिम बंगाल के कू

.

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से फरार चल रहा असेदुल शेख पौआखाली क्षेत्र के ABC-4 ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। यहीं उसने नाबालिग बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। घटना सामने आने के बाद पीड़िता के परिजनों ने पौआखाली थाना में कांड संख्या 82/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

13 वर्षीय बच्ची से रेप का मामला

पौआखाली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 82/25 के अभियुक्त असेदुल शेख, पिता जहरुद्दीन, निवासी नागोरबाड़ी, जिला कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) को मंगलवार को मोतिहारी से गिरफ्तार कर पौआखाली थाना लाया गया है। यह मामला 13 वर्षीय बच्ची से रेप और पोक्सो एक्ट से संबंधित है।

पुलिस अब आरोपी के अन्य संभावित साथियों और ईंट भट्ठा मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं, और पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments