Sunday, April 26, 2026
Homeफूडनारियल में पानी है या नहीं, खरीदने से पहले 6 तरीके से...

नारियल में पानी है या नहीं, खरीदने से पहले 6 तरीके से करें चेक, गर्मियों में रहें हेल्दी


How to know coconut has more water: गर्मी के मौसम में जितना आप पानी और अन्य हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करेंगे, उतने ही शरीर को लाभ होंगे. आप डिहाइड्रेशन से बचे रहेंगे. गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रखने, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करने के लिए नारियल पानी पीना भी बेस्ट माना गया है. गर्मी के मौसम में नारियल पानी अमृत समान होता है, जो पेट को ठंडक पहुंचाता है. पाचन दुरुस्त रखता है, इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस को बनाए रखता है, थकान दूर कर एनर्जी देता है. आप मार्केट में जाकर नारियल पानी खरीद कर पीते हैं. कई बार घर लाते हैं, लेकिन उसमें पानी बहुत ही कम निकलता है. ऐसे में पैसे भी बर्बाद होते हैं. नारियल पानी में पानी ही ना निकले तो आप ठका हुआ महसूस करते हैं. ऐसे में क्या सही तरीका है, जिससे जान सकें कि नारियल में पानी है या नहीं?

पानी वाला नारियल खरीदने का सही तरीका क्या है?
कई बार नारियल खरीदते हैं, लेकिन जब काटते हैं तो उसमें पानी ही नहीं निकलता है. पानी वाला नारियल सही से कैसे चुनें, इसके लिए कुछ आसान संकेतों को ध्यान में रख सकते हैं. इस तरह से आप लगभग हर बार अच्छा नारियल चुन सकते हैं.

1. कच्चा नारियल पानी खरीदते समय वजन जरूर चेक करें. इसके लिए नारियल को खुद से हाथ में उठाकर देखें. जितना भारी नारियल होगा, उतना ही अधिक पानी होगा. हल्का लगे तो समझिए अंदर पानी कम है या सूख चुका है.

2. आप नारियल को हिलाकर चेक करें. इससे भी पता चलता है कि अंदर पानी है या नहीं. नारियल को कान के पास हल्का हिलाएं. अगर अंदर पानी के हिलने की छप-छप सी आवाज सुनाई दे,तो समझ लें उसमें पानी है. आवाज न आए तो पानी कम है या सूख गया है. ऐसे नारियल में मलाई अधिक होती है.

3. बाहरी रंग और छिलके से भी पहचान सकते हैं कि नारियल हरा और ताजा है या नहीं. ताजे नारियल में पानी भरपूर होगा. बहुत ज़्यादा पीला,भूरा या सूखा दिखने वाला नारियल पुराना हो सकता है. ये भी देखें कि नारियल जहां से काटकर देता है पीने के लिए, वहां कोई फंगस, काले धब्बे न हों.

4. सूखा नारियल जब आप खरीदें तो उसमें ऊपर के तीन आंख देखें. सूखे नारियल के एक सिरे पर तीन छोटे गोल निशान होते हैं. ये सूखे और साफ होने चाहिए. इस जगह पर नमी, फंगस, किसी तरह की सड़न नजर आए तो नारियल खराब हो सकता है.

5. लोगों को लगता है कि साइज में नारियल जितना बड़ा होगा, उतना अधिक पानी होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. कई बार मीडियम आकार के नारियल में भी ज़्यादा मीठा पानी होता है. जब दुकानदार से नारियल कटवाएं तो पहले खुद से नारियल को चेक करें.

6. अगर आपको मीठा पानी चाहिए तो हल्का कच्चा नारियल लें. मलाई अधिक चाहिए तो थोड़ा पका हुआ यानी हल्का पीला नारियल लें.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments