Friday, May 29, 2026
Homeराज्यबिहारबक्सर में गंगा में डूबे 2 किशोर,एक की मौत: दूसरे की...

बक्सर में गंगा में डूबे 2 किशोर,एक की मौत: दूसरे की तलाश जारी; दादा के दशकर्म में पहुंचे थे;गहरे पानी में जाने से हादसा – Buxar News




बक्सर थाना क्षेत्र के पुलिया गंगा घाट पर शुक्रवार दोपहर गंगा स्नान के दौरान दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। दूसरा बच्चा अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, अहिरौली गांव निवासी मनोज कुमार सिंह अपने पिता स्वर्गीय गोरखनाथ सिंह के दशकर्म के लिए पुलिया गंगा घाट पर पूजा-पाठ कर रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी घाट पर मौजूद थे। इसी दौरान मनोज कुमार सिंह का 7 वर्षीय पुत्र मुकुल कुमार सिंह और उनकी बहन का 13 वर्षीय पुत्र छोटू सिंह गंगा में स्नान करने चले गए। स्नान करते समय मुकुल कुमार सिंह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मुकुल को डूबता देख छोटू सिंह उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा। गंगा की तेज धारा और गहराई के कारण दोनों बच्चे संतुलन खो बैठे और डूबने लगे। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों और नाविकों ने तत्काल गंगा में छलांग लगाकर बच्चों को बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद मुकुल कुमार सिंह को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, छोटू सिंह गहरे पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा नाविकों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक छोटू सिंह का पता नहीं चल सका था और खोजबीन जारी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है। घाट पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से गंगा घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटों पर चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और लापता बच्चे की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments