Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबारातियों के साथ नाचते-नाचते गिरे दूल्हे के पिता, मौत: शहडोल में...

बारातियों के साथ नाचते-नाचते गिरे दूल्हे के पिता, मौत: शहडोल में नई दुल्हन की डोली के साथ ससुर की अर्थी भी उठी – Shahdol News




शहडोल में विवाह समारोह के दौरान दूल्हे के पिता की अचानक मौत हो गई। घटना जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम पहलवा में बुधवार की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पहलवा निवासी रीना सिंह का विवाह जयसिंहनगर के ग्राम गजनी निवासी हरीश सिंह के साथ हुआ था। मंगलवार रात भर शादी की रस्में पूरी होने के बाद सुबह विदाई की तैयारियां चल रही थीं। आदिवासी परंपरा के अनुसार जब हल्दी-पानी की रस्म हो रही थी, तभी दूल्हे के पिता धरमदास परस्ते (50 वर्ष) बारातियों के साथ नाचते हुए अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत गोहपारु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साथ निकली डोली और अर्थी अस्पताल से मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। दूल्हे हरीश सिंह के लिए यह पल बेहद कठिन था। समाज के लोगों ने ढांढस बंधाया, जिसके बाद पिता के शव को उनके गृह ग्राम गजनी ले जाया गया। नई दुल्हन भी अपनी विदाई के वक्त ससुर के शव के साथ रोते हुए अपने ससुराल पहुंची। जिस आंगन से नई दुल्हन की डोली उठनी थी, वहीं से ससुर की अर्थी भी निकली। इलाके में शोक, लोग सहमे इस दुखद मंजर को देखकर दोनों गांवों के लोगों की आंखें नम हो गईं। विदाई के साथ ससुर की अंतिम विदाई का यह दृश्य जिसने भी देखा, वह सिहर उठा। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments