Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यराजस्तानसर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण के लिए अपील: 14 साल की छात्राओं...

सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण के लिए अपील: 14 साल की छात्राओं को HPV वैक्सीन लगाने पर फोकस – Banswara News



स्कूलों में जाकर संवाद करते हुए CMHO सहित अन्य अधिकारी।

बांसवाड़ा में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे एचपीवी (HPV) टीका अभियान को घर–घर तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खुद मोर्चा संभाला है। बुधवार को सीएमएचओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ सहित विभाग की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न स्कूलों का दौरा किय

.

​14 साल की छात्राओं पर फोकस

शिक्षा विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य विभाग 14 साल की छात्राओं की सूची तैयार कर रहा है। उच्च अधिकारियों का फोकस स्कूलों के माध्यम से अभिभावकों तक पहुंचकर वैक्सीनेशन के लिए उनकी सहमति लेना है। ताकि कोई भी पात्र बालिका टीकाकरण से वंचित न रहे। अभियान से ​शिक्षकों को जोड़ रहे

​सीएमएचओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ और डिप्टी सीएमएचओ डॉ. राहुल डिंडोर ने क्षेत्र के स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल, टीचर्स और स्टूडेंट्स से टीके को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को सफल बनाने के लिए इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। हालांकि, टीकाकरण स्वास्थ्य केंद्रों पर ही किया जाएगा। लेकिन स्कूलों के माध्यम से छात्राओं को वहां तक लाने के लिए शिक्षा विभाग का सहयोग भी जरूरी है।

मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर का टीका

​आरसीएचओ डॉ. दिनेश कुमार भाबोर ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि यह टीका बच्चियों को मुफ्त लगाया जाएगा। जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है ले न अभी 15 साल की नहीं हुई हैं। यह टीका भविष्य में होने वाले जानलेवा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित तरीका है।

​अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. भरतराम मीणा सहित कई अन्य चिकित्सा टीमों ने संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान आईईसी सीओ अमित शाह भी साथ रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments